चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ : सोनी ये! की बिल्कुल नई पेशकश ‘धाकिचिकी आऊल’ के साथ तैयार हो जाइए नॉनस्टॉप मस्ती और धमाल के लिए। एक छोटे से गुलाबी उल्लू से मिलने के लिए तैयार हो जाइए जोकि जंगल में रहता है और चाहता है कि सारी चीजें उसके हिसाब से हों लेकिन अक्सर अपने पड़ोसियों की वजह से वह ऐसा करने में विफल रहता है। ‘धाकिचिकी आऊल’ बेहद शानदार किरदारों से भरा एक शो है जिसमें एक मजेदार कहानी है जो कि आपको गुदगुदाते हुए खुशियों की सैर पर ले कर जाएगी।