उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा ने चलाया सघन स्वच्छता अभियान 

                    चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा के विधायक पंकज सिंह व लखनऊ महानगर के अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने  उत्तर मंडल-1 बाजार काली वार्ड के चौक सर्राफा बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया और झाड़ू लगाकर सड़कों के कूड़े की सफाई की।

 

 

पंकज सिंह ने सफाई अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों को साफ सफाई के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से स्वच्छता अभियान एक जन आंदोलन बन गया है यह हम सभी का कर्तव्य है की अन्य लोगों को भी स्वच्छ जीवन यापन की जिम्मेदारी का एहसास कराना है। प्रदेश महामंत्री व लखनऊ प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, पूर्व विधानसभा विधायक आशुतोष टंडन , उत्तर विधानसभा विधायक नीरज बोरा, एमएलसी महेंद्र सिंह ने लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया।

मुकेश शर्मा ने कहा कि लखनऊ के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है सभी जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वयं सफाई करके आमजन को सफाई के प्रति जागरूक किया।
लोगों की जागरूकता से लखनऊ महानगर स्वच्छता की रेटिंग में लगातार सुधार कर रहा है। इस अभियान में मुख्य रूप से नामित पार्षद अनुराग मिश्रा , महानगर मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, अरविंद गौतम व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके उपरांत महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने हजरतगंज रामतीर्थ वार्ड पहुंचकर लालजी टंडन की प्रतिमा के निकट स्वच्छता अभियान चलाया उनके साथ महानगर उपाध्यक्ष टिंकू सोनकर मंडल अध्यक्ष आनंद पांडे व अन्य कार्यकर्ताओं ने पूरे परिसर की सफाई की। श्रद्धेय लालजी टंडन को याद करते हुए मुकेश शर्मा ने कहा बाबूजी के नगर विकास मंत्री रहते हुए प्रदेश में विकास के कई आयाम स्थापित किए।  पूर्व मंत्री विधायक आशुतोष टंडन ने राजीव गांधी वार्ड प्रथम के विनय खंड 1 में झाड़ू लगाकर क्षेत्रवासियों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। इसमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र राय,पार्षद संजय सिंह राठौर, राम शरण उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि लखनऊ प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने मध्य मंडल 1 के रफी अहमद किदवई नगर वार्ड के अंतर्गत विशाल खंड में शिव भोला मंदिर के पास स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें मुख्य रुप से मंडल अध्यक्ष आनंद पांडे, विनोद तिवारी वार्ड अध्यक्ष जितेंद्र पांडे उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने राजा राममोहन राय के मंडल अध्यक्ष आनंद पांडे ,आलोक शर्मा, नीरज मिश्रा व कार्यकर्ताओं के साथ बालू अड्डा में सघन स्वच्छता अभियान चलाया। पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह द्वारा केंट मंडल दो में मानक नगर स्टेशन पर राकेश श्रीवास्तव, मानसिंह, महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी मंडल अध्यक्ष सचिन वैश्य के साथ रेलवे प्लेटफार्म पर सफाई अभियान चलाया।  उत्तर विधानसभा के विधायक नीरज बोरा ने मनकामेश्वर वार्ड स्थित न्यायमूर्ति गोकरण नाथ मिश्र पार्क में महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल  क्षेत्रीय पार्षद रेखा रोशनी मंडल अध्यक्ष सुदर्शन कटिहार ल व रंजीत सिंह के साथ सफाई की व आस-पास के कूड़े को हटवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button