उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएंगे भाजपा लखनऊ महानगर कार्यकर्ता

                  चेरिश टाइम्स न्यूज़
                  लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, गांधी जयंती तक भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। पार्टी के निर्देशानुसार कार्यक्रम को प्रभावी रूप से मनाए जाने के लिये आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा और प्रदेश महामंत्री लखनऊ प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने आगामी 15 दिवसीय कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। आयोजित बैठक में विधायक एवं पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन्, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, अंजनी श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सेवा पखवाड़े के प्रथम दिन 17 सितंबर को लखनऊ महानगर युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 18 सितंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व मेलों का आयोजन किया जाएगा।
19 सितंबर को रचनात्मक एवं सेवा कार्यों के साथ प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 20 सितंबर को सभी मंडलों में सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 21 सितंबर को सभी निर्माणाधीन अमृत सरोवरों पर स्वच्छता अभियान के लिए भाजपा कार्यकर्ता श्रमदान करेंगे। 22 सितंबर को जल ही जीवन के मंत्र को लेकर आमजन में “कैच द रेन” अभियान के बारे में चलाए जाने वाले जागरूकता
अभियान के बारे में जानकारी दी जिसके अंतर्गत कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करके जल संरक्षण के तरीकों से आमजन को अवगत कराएंगे।
23 सितंबर को आत्मनिर्भर भारत की महत्वपूर्ण कड़ी “वोकल फॉर लोकल” के माध्यम से लोकल उत्पादों और व्यवसाय को बढ़ाने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन करके लोकल उत्पादों के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
24 सितंबर को दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं उपकरणों के वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
25 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं उनके व्यक्तित्व पर चर्चा एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
26 सितंबर को “एक भारत श्रेष्ठ भारत” संदेश के तहत लखनऊ में अन्य राज्यों के निवासियों को एक स्थल पर आमंत्रित करके उनकी सांस्कृतिक विरासत, खानपान और कलाओं को एक साथ एकत्रित होकर उत्सव के रूप में मनाएंगे. प्रधानमंत्री को लिखे गए शुभकामना एवं अभिनंदन पत्र 27 सितंबर को शक्ति केंद्र स्तर पर प्रेषित किए जाएंगे। 28 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व विजन नीतियों एवं उपलब्धियों पर प्रबुद्ध जन वक्ताओं द्वारा चर्चा हेतु सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रहे ऐतिहासिक कोविड-19 टीकाकरण अभियान की जागरूकता के लिए 29 सितंबर को कोविड-19 केंद्रों पर असक्षम लोगों को लाने ले जाने की कार्यकर्ताओं द्वारा व्यवस्था करके टीकाकरण कराया जाएगा.
30 सितंबर को जनप्रतिनिधियों पार्टी पदाधिकारियों व समाजसेवियों की जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए रोगियों को चिन्हित कर कम से कम 1 वर्ष के लिए गोद लेकर रोगियों के भोजन, पोशाक व आजीविका के संबंध में सेवा कार्य सुनिश्चित करना है।
1 अक्टूबर को बूथ स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सिद्धांत, स्वदेशी , स्वाबलंबन, सादगी, स्वच्छता व खादी उत्पादों के उपयोग हेतु जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि 09, त्रिलोकीनाथ मार्ग पर आयोजित बैठक में महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, रामअवतार कनौजिया, सहित सभी महानगर पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button