उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

भारत जोड़ो यात्रा के मीडिया कोआर्डिनेशन के लिए उत्तर प्रदेश के नेताओं को पवन खेड़ा ने दी जिम्मेदारी

लखनऊ । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी चेयरमैन पवन खेड़ा द्वारा ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के मीडिया कोआर्डिनेशन के लिए उत्तर प्रदेश के नेताओं को जिम्मेदारी दी है, उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को आभार व्यक्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह को बिहार, एवं सुरेंद्र राजपूत को गुजरात, डॉ. पंकज श्रीवास्तव को उड़ीसा का इंचार्ज बनाया गया है, और संयोजक /प्रवक्ता अंशू अवस्थी को हरियाणा की मीडिया विभाग की नेशनल कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संजय सिंह ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि प्रवक्ता सचिन रावत को गुजरात, डॉली शर्मा को कर्नाटक, ईशान त्यागी को झारखंड, शुची विश्वास को दिल्ली, अनूप पटेल को पश्चिम बंगाल, पंखुड़ी पाठक को पंजाब, विभाकर शास्त्री को राजस्थान, सौरभ राय को मध्य प्रदेश, के कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button