उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

भारत विकास परिषद द्वारा ‘गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

गुरु की कृपा से ही मिल सकता है अभीष्ट : डॉ लीना मिश्र

                चेरिश टाइम्स न्यूज़
          लखनऊ. किसी समाज और राष्ट्र का निर्माण योग्य और अनुभवी शिक्षक के द्वारा ही संभव है। इसीलिए शिक्षक को ईश्वर से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। कहा जाता है कि ईश्वर का भी पता गुरु ही बता सकता है। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ऐसे ही गुरु थे जिन्होंने जहां शिक्षक के रूप में एक आदर्श स्थापित किया, वहीं वे एक राजनेता के रूप में भी देश का गौरव बने। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन है, जिसे पूरा देश शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है।
बालिका विद्यालय में भी शिक्षक दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र द्वारा मां सरस्वती तथा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया। इसके बाद विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती प्रतिभा रानी के निर्देशन में डॉ राधाकृष्णन के आदर्शों को याद करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इसी उपलक्ष में भारत विकास परिषद, महिला शाखा, चौक द्वारा विद्यालय में ‘गुरु वंदन छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं शिक्षिकाओं को भारत विकास परिषद की अध्यक्ष सुश्री कंचन अग्रवाल, उपाध्यक्ष साधना रस्तोगी, सचिव ज्योति अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष मंजू अग्रवाल द्वारा उपहार एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया तथा कक्षा 9 की रिया, कक्षा 10 की शिवानी राय, कक्षा 12 की पलक एवं सुहानी, कक्षा 10 की अनन्या वर्मा और कक्षा 12 की शबनम को सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर उनका अभिनंदन किया गया।
इस दिवस को इस विद्यालय में गुरु और शिष्य के प्रगाढ़ संबंधों और गुरु द्वारा मार्गदर्शन किए गए पथ पर चल कर अपने अभीष्ट को पाने के समारोह के रूप में मनाया जाता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button