उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

शासन एवं प्रशासन की सारी अपेक्षाएं व्यापारियों से फिर भी व्यापारियों की होती है उपेक्षा: संजय गुप्ता

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की कार्यसमिति की बैठक में राजधानी के व्यापारियों ने नगर निगम एवं पुलिस से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया

     लखनऊ. उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, लखनऊ की कार्यसमिति की बैठक हिरल बैंकट हाल, अयोध्या रोड में आयोजित हुई कार्य समिति की बैठक में लखनऊ नगर ,जिला, ट्रांस गोमती, युवा, एवं महिला इकाई के पदाधिकारी शामिल हुए.
बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा की गई.

बैठक में पदाधिकारियों ने नगर निगम द्वारा गलत गणना के हाउस टैक्स के बिल भेज कर व्यापारियों का उत्पीडन किये जाने, सुबह-सुबह दुकानों को सील किये जाने तथा पुलिस द्वारा दुकानों के आगे वाहनों के खड़े होने पर व्यापारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए परेशान किये जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया.
बैठक में व्यापारियों को ई कॉमर्स के माध्यम से व्यापार किए जाने का प्रशिक्षण भी दिया गया.
बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा जिला प्रशासन एवं शासन सभी की व्यापारियों से अपेक्षा रहती हैं किंतु व्यापारियों की ही उपेक्षा करते हैं उन्होंने कहा जल्दी ही समस्याओ के समाधान के लिये आदर्श व्यापार मंडल पुलिस कमिश्नर एवं नगर आयुक्त से मिलेगा तथा समस्याओं का समाधान कराया जाएगा उन्होंने कहा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन वार्ता से लेकर आंदोलन तक हर स्तर पर संघर्ष करेगा.
समिति के बैठक में लखनऊ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मेलन की भी तैयारी की योजना बनी.
बैठक में जिला नगर युवा महिला इकाई के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं प्रदेस पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया.
नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरजिंदर सिंह द्वारा व्यापारियों को संगठन की आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं के लिए प्रेजेंटेशन के माध्यम से जागरुक किया.

बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल , उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष हर्जिंदेर सिंह, नगर महामंत्री संजीव जैन, अशोक भाटिया, संजय त्रिवेदी, आशीष गुप्ता, राजीव शुक्ला, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव, अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती अनिला अग्रवाल, जिला महामंत्री विनोद सिंह, नगर उपाध्यक्ष अखिल गोवर, राजा मनजीत सिंह, उमेश सवाल, सर्वेश मिश्रा, विजय साईं कपूर ,राजेश चौधरी, मोहम्मद आरिफ, प्रशांत शर्मा ,मनीष जैन, संजय टंडन ,अजय प्रताप सिंह, संजय अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button