उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
राधा अष्टमी पर चरण दर्शन कर भाव विभोर हुए भक्त
फ्रूट केक काट कर राधा रानी का प्राकट्य उत्सव मनाया

लखनऊ.डालीगंज स्थित श्री राधा माधव सेवा संस्थान के तत्ववधान में श्री माधव मंदिर परिसर में श्री राधा अष्टमी प्राकट्य उत्सव पर संकीर्तन से भक्त भावविभोर होकर नाचे गाते राधा राधा नाम रस की गंगा में डुबकी लगा रहे थे श्री माधव मंदिर में दिखे। प्रवक्ता अनुराग साहू ने राधा अष्टमी पर्व पर राधा रानी बनारसी वस्त्र, चांदी मुकुट, भव्य फूलो का सृंगार कर भक्तो को आलौकित दर्शन प्राप्त हुए बच्चो ने फ्रूट केक काट कर राधा रानी का प्राकट्य उत्सव मनाया.

महिला अध्यक्ष माया आनंद, भारत भूषण गुप्ता, ओमकार जयसवाल, मनीष गुप्ता, कंचन साहू ने पाँच कन्याओ का पूजन, चरण स्पर्श कर उन्हें भेंट स्वरूप पाठन सामग्री दिया। रवीना साहू ने भजन मिठे रस भरयोरी राधा रानी लगे…, राधारानी तेरी कृपा को तरसे हम,,, राधा राधा नाम जपना,,,,भजनों का गुलदस्ता पेश किया।




