उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने गाड़ी नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

लखनऊ : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव छः माह के लिए अगली सूचना तक 03 सितम्बर 2022 से लक्ष्मीपुर स्टेशन पर किया जा रहा है।
इस अवसर पर लक्ष्मीपुर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री, भारत सरकार पंकज चौधरी के कर कमलों द्वारा गाड़ी सं. 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा) संजय यादव, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक अम्बर प्रताप सिंह, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/प्रथम विनीत कुमार एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button