उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ मंडल द्वारा अंतर्विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

चारबाग रेलवे स्टेडियम में खेले जाएंगे मैच

 लखनऊ. रेलवे की अविराम गति से निरंतर चलने वाली जटिल कार्यप्रणाली के कारण रेलकर्मियों को अत्यंत मानसिक एवम शारीरिक श्रम का सामना करते हुए अनेक चुनौतीपूर्ण स्थितियों से गुजरना पड़ता है। अतः अपने रेलकर्मियों को कुछ राहत के क्षण प्रदान करते हुए तथा उनके अंदर की अन्य क्षमताओं को उजागर करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा एक सकारात्मक पहल करते हुए 03 से 04 सितम्बर तक चलने वाली दो दिवसीय अंतर्विभागीय महिला एवं पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर रेलवे लखनऊ के चारबाग स्थित रेलवे स्टेडियम में किया जा रहा है।

दो दिवसीय चलने वाले इस नॉक आउट टूर्नामेंट में मंडल के विभिन्न विभागों यथा लेखा,वाणिज्य,कार्मिक,संकेत एवम दूरसंचार,यांत्रिक,विद्युत, इंजीनियरिंग एवम परिचालन विभाग की महिला एवं पुरुष टीमें अलग-अलग भाग लेंगी। इन टीमों को पूल A एवं पूल B में विभक्त करते हुए मैच कराए जाएंगे तथा प्रत्येक पूल से जीतने वाली दो टीमों के मध्य सेमीफाइनल मैच कराया जाएगा।

इस प्रतियोगिता की महिला एवं पुरूष दोनों ही टीमों के फाइनल मैच 04 सितम्बर को सायंकाल आयोजित किए जाएंगे तथा पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
03 सितम्बर को इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा द्वारा किया गया।मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे स्टेडियम पहुंचकर सर्वप्रथम खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवम उनको प्रोत्साहित करते हुए समस्त टीमों को अपनी शुभकामनाएं दीं एवम फुटबॉल पर किक लगाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक एवम उपस्थित विभागाध्यक्षों तथा अन्य अधिकारियों द्वारा स्वच्छता की दिशा में कार्य करते हुए स्टेडियम में साफ सफाई रखने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से श्रमदान भी किया गया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधकों सहित,समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष,अन्य अधिकारी, एन.आर.एम.यू. के मंडल मंत्री, प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ी एवम बड़ी संख्या में अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button