उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

बप्पा के दरबार मे भोलेनाथ के भजन गूंजे, भोले के हम दीवाने हैं..,

झूलेलाल वाटिका में चल रहे मनौतियो के राजा, गणेशोत्सव का तीसरा दिन

लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी के तत्वावधान में झूलेलाल वाटिका निकट हनुमान सेतु के पास चल रहे 18 वां मनौतियों के राजा का गणेशोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को पण्डाल मे सुबह भगवान श्री गणेश की पूजन, पाशांकुश पूजन सम्पन्न हुआ।

बनारस के आचार्य कमलेश जी ने पाशांकुश पूजन के महिमा बखान करते हुये लोगों को बताया कि पाशांकुश भगवान गणेश जी का अस्त्र है। हम भगवान गणेश से प्रार्थना करते है उसकी शक्तियां हमारे साथ रहे।

जिससे हम बचे रहे। पूजन में कमेटी के भारत भूषण गुप्ता, अनिल अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, अखिलेश बंसल, रंजीत सिंह, संजय गांधी, घनश्याम अग्रवाल, महिलाओं में संध्या बंसल, अंजू गुप्ता, रुक्मणी अग्रवाल, अंशू बंसल, आशा अग्रवाल, नीरज सिंह, बिन्नी बंसल, नेहा अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम कोलकाता के संजय शर्मा और राजधानी की समिता श्रीवास्तव के निर्देशन में भजन संध्या व नृत्य नाटिका का मंचन हुआ। सुमिता श्रीवास्तव ने भजन की शरुआत घर में पधारो गजानन…, से की।

उसके बाद उन्होंने भोलेनाथ का एक सुन्दर भजन भोले के हम दीवाने हैं.., सुनाया तो बप्पा के दरबार में भोलेनाथ के जयकारे गूंजे। भजन सरिता को आगे बढ़ाते हुये उन्होंने गणपति राखें मेरी लाज.., तथा मेरे अंगना पधारो श्री गणेश जी…, भजन सुनाकर महाहौल को भक्तिमय बनाया। उसके बाद सुमिता के निर्देशन ‘माता सती ने अपना शरीर क्यो त्याग दिया’ पर नृत्य नाटिका का मंचन हुआ।

संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि इस बार मनौतियों के राजा गणेशउत्सव के प्रेरणाश्रोत स्व0 राजेश बंसल की स्मृति में 4 व 5 सितम्बर को रक्तदान शिविर और कोरोना वैक्सीनेशन कैम्प लगाए जाएंगे।

 

इसके अलावा काफी संख्या मे दुकानें चाट, फास्ट-फ्रूड एवं आइस्क्रीम की दुकाने व उनके पसन्द की सामग्री भी मिलेगी। पण्डाल के बाहर महोत्सव का रुप दिया गया है। महिला एवं बच्चों के लिए विशेष प्रकार के झूले, लगाए गये हैं।
उन्होंने बताया कि श्रंगार एवं आरती प्रतिदिन प्रातः 10 बजे एवं सायं 6ः00 बजे होगी। इसमें सभी श्रद्धालु भाग ले सकते हैं ।

इसके अलावा प्रतिदिन प्रातः 8ः00 बजे से प्रातः 9ः30 बजे तक उसके बाद प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 5ः00 बजे तक एवं सायं 6ः00 बजे से रात्रि 11ः00 बजे तक मनौतियों के राजा के दर्शन होंगे। विगत वर्षाे की भांति इस बार भी मनोतियों के राजा श्री गजानन के नाम चिट्ठी प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 6ः00 बजे तक श्रद्धालु लिख सकते हैं। उन्होंने बताया कि उत्सव में 3 सितम्बर दिन शनिवार को दूर्वाभिषेक पूजन, मध्यान्ह 12 बजे होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button