उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

धार्मिक पर्यटन एवं पर्यटन स्थलो से बढ़ेगा रोजगार: केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री ने किया मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन

              मीरजापुर: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनपद भ्रमण के दौरान सबसे पहले विन्ध्याचल पहुॅचकर मां विन्ध्यवासिनी देवी का विधिवत दर्शन पूजन किया तदुपरान्त भ्रमण कर निर्माणाधीन विन्ध्य कारीडोर के पगति के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विन्ध्यकारीडोर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होने कहा कि विन्ध्य कारीडोर का कार्य जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैस-वैस यहाॅ पर भक्तो की भीड़ भी बढ़ रही हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि धार्मिक तीर्थ/स्थलो का विकास हो और विकास के आधार पर धार्मिक पर्यटन और पर्यटन के आधार पर रोजगार के अवसर सृजित करना हैं। उन्होने कहा कि यह धाम का कारीडोर बनकर तैयार हो जायेगा तो जिस तरह से अयोध्या और काशी में दर्शनार्थियो/श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ रही है उसी तरह से मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में और भीड़ बढ़ेगी। उन्होने कहा कि धार्मिक पर्यटन एवं पर्यटन को बढ़ावा देने से उस क्षेत्र में प्रत्येक दिशा में रोजगार भी बढ़ेगे। विधायक नगर रत्नाकर मिश्र के द्वारा उप मुख्यमंत्री जी को दर्शन पूजन कराने के साथ ही विन्ध्यकारीडोर का भ्रमण कर निरीक्षण कराया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, उप पुलिस महानिरीक्षक राम प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वि./रा. शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button