उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

बीबीसी स्टूडियोज़ के ग्लोबल फॉर्मेट पर आधारित झलक दिखला जा शो का प्रीमियर 3 सितंबर को होगा, प्रसारण हर शनिवार एवं रविवार रात 8 बजे

जजों के पैनल में माधुरी दीक्षित नेने, करन जौहर और नोरा फतेही तथा होस्ट के रूप में मनीष पॉल की वापसी

  •            चेरिश टाइम्स न्यूज़
  •         लखनऊ. कलर्स इनोवेटिव एवं विविधतापूर्ण कंटेंट के मामले में सबसे आगे है, जिसके कारण यह एचजीई की श्रेणी में सबसे पसंदीदा वीकेंड डेस्टिनेशन है। डांस शो, टेलेंट शो, किड्स रियलिटी शो, एक्शन पर आधारित शो एवं कैप्टिन रियलिटी शो जैसी विभिन्न शैलियों के साथ यह चैनल दर्शकों को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाला उनका चहेता चैनल है। अपनी नॉन-फिक्शन श्रृंखला का विस्तार करते हुए कलर्स अब अपना सबसे लोकप्रिय सेलिब्रिटी डांस शो, ‘झलक दिखला जा’ पाँच सालों के विराम के बाद दोबारा लेकर आया है। यह प्रतिष्ठित शो विभिन्न क्षेत्रों से सेलिब्रिटीज़ का डांसिंग का सफर और डांस फ्लोर पर उनका बेहतरीन प्रदर्शन दिखाता है। इस शो में अपार प्रतिभाशाली कोरियोग्राफर्स के साथ मेंटर किए गए शानदार प्रतियोगियों की बेहतरीन श्रृंखला मंच पर अपनी ऊर्जा बिखेर देती है। झलक के मंच पर जजों के रूप में वापसी कर रहे हैं, सुंदरता की मलिका और शिष्टता की मूर्ति, माधुरी दीक्षित, ऊम्फ और स्टाईल की प्रतिमा एवं फिल्मनिर्माता, करन जौहर तथा खूबसूरत अंतर्राष्ट्रीय कलाकार, नोरा फतेही। अपनी तीक्ष्ण बुद्धि और आकर्षण से इस शो का मनोरंजन और ज्यादा बढ़ाएंगे, होस्ट मनीष पॉल। बीबीसी स्टूडियोज़ इंडिया प्रोडक्शन द्वारा निर्मित एवं बीबीसी स्टूडियोज़ के ग्लोबल फॉर्मेट पर आधारित पतंजलि दंतकांति प्रेज़ेंट्स ‘झलक दिखला जा’ स्पेशल पार्टनर म्यूचल फंड्स सही है का दसवाँ सीज़न 3 सितंबर को प्रीमियर होगा और हर शनिवार एवं रविवार रात 8 बजे केवल कलर्स पर प्रसारित होगा।
  • अंतर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटी डांस शो, डांसिंग विद स्टार्स का भारतीय रूपांतर, झलक दिखला जा में ग्लैमर, टेलेंट एवं पैशन का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। इसमें सेलिब्रिटी प्रतियोगी प्रोफेशनल कोरियोग्राफर्स के साथ मिलकर डांस के नए तरीके सीखते दिखाई देंगे। इस सीज़न के प्रतियोगियों में सितारों की श्रृंखला में टेलीविज़न के चहेते धीरज धूपर कोरियोग्राफर स्नेहा सिंह, अभिनेता पारस कलनावत कोरियोग्राफर श्वेता शारदा, बोल्ड एवं ब्यूटीफुल निया शर्मा कोरियोग्राफर तरुण निहलानी, यूथ आईकन नीति टेलर कोरियोग्राफर आकाश थापा, प्रतिभाशाली गश्मीर महाजनी कोरियोग्राफर रोमशा सिंह, लोकप्रिय शेफ जोरावर कालरा कोरियोग्राफर सुचित्रा सावंत संगारे, बहुप्रतिभाशाली अमृता खानविल्कर कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर, डांस दीवाने 3 फेम गुंजन सिन्हा कोरियोग्राफर तेजस वर्मा, जीवंत शिल्पा शिंदे कोरियोग्राफर निश्चल शर्मा, इंटरनेट के चहेते फैसल शेख उर्फ मि फैजू कोरियोग्राफर वैष्णवी पाटिल, कलाकार – कॉमेडियन अली असगर कोरियोग्राफर लिप्सा आचार्य और बॉस लेडी रूबीना दिलेक कोरियोग्राफर सनम जौहर के साथ दिखाई देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button