उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
कलर्स के ‘झलक दिखला जा’ के बारे में नोरा फतेही ने कहा, ‘‘मैं आज जो कुछ भी हूँ, ‘झलक’ की वजह से हूँ’’

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. कलर्स के ‘झलक दिखला जा’ की पाँच साल के लंबे अंतराल के बाद इसके दसवें सीजन के साथ वापसी हो रही है और वह भी पूरी चमक-दमक और भव्यता के साथ। हर बीतते पल के साथ इसके लिये रोमांच बढ़ता जा रहा है। ‘झलक दिखला जा’ का प्रीमियर एपिसोड रोमांच, मस्ती और ड्रामा से भरपूर होगा। कुछ बेहतरीन परफॉर्मेंस से भरपूर यह बहुप्रतीक्षित एपिसोड बहुत ही खास होगा, क्योंकि इसके साथ एक जज के तौर पर नोरा फतेही शो में अपना सफर शुरू करेंगी। जजों के प्रतिष्ठित पैनल में नोरा को सदाबहार खूबसूरत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और मशहूर डायरेक्टर करण जौहर का साथ मिलेगा। झलक के पिछले सीजन से लेकर अब तक के सफर में नोरा की जिन्दगी पूरी तरह से बदल चुकी है, क्योंकि वे इस शो के पिछले सीजन में प्रतियोगी थीं और इस सीजन में जज बन रही हैं।




