करण जौहर सर ने सबसे अच्छा कॉम्पलिमेंट दिया, जब उन्होंने कहा कि मैं टेलीविजन का ‘एसआरके’ (शाहरूख खान) हूँ: धीरज धूपर
एक्टर के लिये अच्छा डांसर होना उसकी कला का अहम हिस्सा होता है : धीरज धूपर

लखनऊ. एक डांस रियलिटी शो का हिस्सा बनने पर धीरज ने कहा कि उन्होंने कभी डांसिंग की फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं ली है, लेकिन एक एक्टर के लिये अच्छा डांसर होना उसकी कला का अहम हिस्सा होता है और ‘झलक दिखला जा’ से बड़ा कोई डांस रियलिटी शो नहीं है, इसमें एक्सपर्ट कोरियोग्राफर्स होते हैं, जो हर हफ्ते अलग-अलग तरह का डांस सिखाते हैं और इनके साथ आप परफॉर्म करते हैं। उन्होंने कभी कोई रियलिटी शो भी नहीं किया है, तो जब उन्हें ‘झलक दिखला जा’ का ऑफर मिला, जिसमें इतनी नामचीन हस्तियां जजेज पैनल में हैं, तब उन्होंने सोचा कि रियलिटी शोज में अपना कॅरियर शुरू करने का यह सबसे बढ़िया मौका होगा। उन्हें उम्मीद है की इस शो में उनका सफर जब भी खत्म होगा, वह एक बेहतर डांसर, बेहतर परफॉर्मर और बेहतर एक्टर बनकर उभरूंगे ।
अपने पहले एपिसोड की शूटिंग के अनुभव के बारे मैं धीरज कहते हैं कि , “‘झलक दिखला जा’ मेरा पहला रियलिटी शो है और शूटिंग के पहले दिन का अनुभव सपने जैसा था क्योंकि मैंने मल्टी-टैलेंटेड जजों के पैनल के सामने परफॉर्म किया। करण जौहर सर ने सबसे अच्छा कॉम्पलिमेंट दिया, जब उन्होंने कहा कि मैं टेलीविजन का ‘एसआरके’ (शाहरूख खान) हूँ। मेरा तो दिन ही बन गया, मेरे लिये इससे बेहतर बात और क्या हो सकती थी?”



