चाइल्डलाइन ने पूर्ण किया आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 कार्यकमों का संकल्प

लखनऊ. आजादी के 75 वर्ष के अमृत महोत्सव पर “हम” चाइल्डलाइन लखनऊ 1098 ने 9 अगस्त 2022 को अगस्त क्रान्ति दिवस से 31 अगस्त तक बच्चों को बाल विवाह व बाल शोषण से आजादी के लिए 75 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया था। इसकी शुरुआत इन्दिरा नगर भूतनाथ रैली से हुई। 31 अगस्त 2022 तक 75 कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किये जा चुके है | इनमे से 52 कार्यक्रम स्कूलो में तथा 23 मलिन बस्तियों में हुए इनमे श्री वर्धमान इंटर कॉलेज इंदिरा नगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय, बी.आर. गोप. तेलीबाग, शांति शिक्षण निकेतन इंटर कॉलेज राजाजीपुरम आदि विभिन्न स्कूलों के साथ सिंगापुर मॉल बस्ती गोमतीनगर, नटखेड़ा बस्ती तेलीबाग, काशी राम कॉलोनी फेज़-1 आदि लखनऊ के विभिन्न मलिन बस्तियों में आयोजित किये गये हैं।

चाइल्डलाइन द्वारा चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज हुसैनगंज, लखनऊ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.‘हम’ चाइल्डलाइन 1098 लखनऊ बच्चों के आज़ाद बचपन बचाने के लिए अनेक प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित करती है जिसमें बच्चों व उनके अभिभावकों को सजग किया जा सके। बच्चों के बचपन को रुढियो से आजाद कराया जा सके। बच्चों के प्रति बढ़ते अपराध का मुख्य कारण बच्चों के संग उनके माता – पिता, अभिभावकों व समुदाय में जागरूकता की कमी है, इसीलिए चाइल्डलाइन निदेशक अंशुमालि शर्मा के निर्देशन पर जिले में बाल शोषण, बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किये गये है। 75 स्थानो पर कार्यक्रमो का आयोजन इस उद्देश से किया गया कि देश आज़ादी के साथ हम अपने परिवार, समाज व देश के बच्चो को आज़ादी का सही मकसद भी सीखा सके और आज़ादी के साथ जो ज़िम्मेदारी आती है वह कर्तव्य भी समझे। प्रत्येक बच्चा अपनी आज़ादी के अधिकारो को जाने और कर्तव्यो को भी समझे। चाइल्डलाइन निदेशक अंशुमालि शर्मा व डॉ संगीता शर्मा द्वारा टीम का निर्देशन किया गया व कार्यक्रमों का आयोजन चाइल्डलाइन लखनऊ व आलमबाग बस टर्मिनल चाइल्डलाइन के केंद्र समन्वयक विवेक शर्मा व कृष्णा शर्मा, काउंसलर वर्षा शर्मा, टीम सदस्य विजय शंकर पाठक, ब्रिजेन्द्र शर्मा, अनीता त्रिपाठी, नेहा, शिवम वर्मा, ब्रिजेश सिंह यादव, ललित यादव, पारुल कुमार, सरिता विश्वकर्मा, पारुल यादव, शिप्रा सिंह, वरुणा सिंह, अभिषेक मिश्रा, रोली ओझा, हम से नवीन कुमार, गौरी शर्मा, मनीष कुमार वर्मा, मिहिर देव सिंह आदि लोगों के अथक प्रयास से ये सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया |



