उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
डीएमके का पाखंड है ! आस्था की खिल्ली है !!

के. विक्रम राव
उच्चतम न्यायालय जातिगत कर्तव्यों के विषय में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी मसले पर विचार करने तथा निर्णय करने पर सहमत हो गया है। विवाद उठा है कि तमिलनाडु सरकार के द्रमुक मुख्यमंत्री एमके स्तालिन द्वारा गैरब्राह्मणों को देवालयों में अर्चक नियुक्त करने के परिणाम स्वरूप उठा है। याचिकाकर्ता पूर्व सांसद डॉ. सुब्रहमन्यम स्वामी ने आरोप लगाया है कि करीब 40,000 मंदिरों और अन्य हिन्दू धार्मिक संस्थाओं पर मनमाने ढंग से शासन ने कब्जा कर लिया है। स्वामी ने तमिलनाडु हिन्दू धार्मिक और धार्मिक विन्यास अधिनियम, 1959, के कुछ प्रावधानों की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी है, जिसका कथित तौर पर राज्य सरकार द्वारा मनमाने ढंग से और गैरकानूनी रूप से इन मंदिरों और हिन्दू धार्मिक संस्थाओं के प्रशासन, प्रबंधन और नियंत्रण पर कब्जा करने के लिये इस्तेमाल किया गया है। शीर्ष अदालत ने अर्जी के निपटारे तक राज्य के मंदिरों और हिन्दू धार्मिक संस्थाओं में अर्चकों (पुजारियों) की नियुक्ति या बर्खास्तगी से राज्य को रोकने के लिये अंतरिम राहत के अनुरोध पर भी नोटिस जारी किया है। सर्वोच्च न्यायालय के दो-सदस्यीय खण्डपीठ के न्यायमूर्ति हेमंत गुप्त तथा न्यायधीश सुधांशु धूलिया ने इस पर आदेश पारित कर तमिलनाडु सरकार से जवाब मांगा है।




