उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
सहारा अस्पताल में “औषधि सुरक्षा” पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

लखनऊ : सहारा अस्पताल के गुणवत्ता विभाग में “औषधि सुरक्षा” पर गत दिवस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनिल विक्रम सिंह, वरिष्ठ सलाहकार – सहारा इंडिया परिवार तथा डॉ. मजहर हुसैन, निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य) ने संयुक्त रूप से किया ।




