उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय उत्तर रेलवे में 23 अगस्त से 25 अगस्त तक हिन्दी पखवारा 

                   चेरिश टाइम्स न्यूज़
           लखनऊ. आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा रेल कर्मियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय उत्तर रेलवे लखनऊ में 23 अगस्त से 25 अगस्त तक हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 23 अगस्त को हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध का विषय “राजभाषा के प्रति रेल कर्मियों का संवैधानिक दायित्व” रखा गया था। निबंध प्रतियोगिता में 18 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इसी क्रम में 24 अगस्त को हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता तथा 25 अगस्त को हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button