लखनऊ : एक युवा निंजा नारुतो उज़ुमाकी की दुनिया में प्रवेश करने के लिए तैयार रहें, जो शो के माध्यम से दोस्ती, टीमवर्क और वफादारी के महत्व को सिखाता है। दर्शकों का पसंदीदा शो नारुतो, जिसके देश भर में बहुत सारे प्रशंसक है, अब विशेष रूप से प्रमुख किड्स टीवी चैनल सोनी ये! पर उपलब्ध होगा!
शो नारुतो की एक बड़ी प्रशंसक ईशा देओल तख्तानी ने अपना उत्साह ज़ाहिर करते हुए कहा कि मैं हमेशा से एनीमे की एक बडी प्रशंसक रही हूँ। 80 के दशक का बच्चा होने के नाते मैं नारुतो को देखते हुए बडी हुई हूँ। टीवी पर नारुतो के लॉन्च ने मुझे वास्तव में उत्साहित कर दिया है क्योंकि अब मुझे अपने बच्चों के साथ अपना पसंदीदा शो देखने का मौका मिलेगा। मुझे यकीन है कि देश भर के प्रशंसक अपने टेलीविजन स्क्रीन अपने पसंदीदा एनीमे को देखने के लिए रोमांचित होंगे।
अभिनेता आयुष शर्मा ने भी नारुतो के लॉन्च के बारे में अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा, “जापानी एनीमे हमेशा से मेरा आकर्षण रहा है और मैं टेलीविजन पर अपने पसंदीदा नायक नारुतो को देखने के लिए वास्तव में उत्साहित हूँ। मैंने हमेशा निंजा शैली के एक्शन की नकल करने और सीखने की कोशिश की है और अपने बच्चों के साथ भी अपने पसंदीदा मूव्स साझा करने के लिए उत्सुक हूं। टेलीविजन पर होकेज बनने के लिए मेरे पसंदीदा शिनोबी की खोज को देखने के लिए मैं उत्सुकता से इंतज़ार कर रहा हूँ ।