उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
पत्रकार एसोसिएशन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
समाजसेवियों, पुलिसकर्मियों, डाक्टरों, वकीलों, युवाओं और मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ। भारत के सबसे बड़े पर्व स्वतंत्रता दिवस को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, लाल किले से लेकर लखनऊ की विधानसभा तक सर्व सम्मान के साथ झंडारोहण किया गया।

राष्ट्रगान के साथ जय हिंद, वंदे मातरम, के नारों से समस्त भारत देशभक्ति के रंग से सराबोर हो गया, इसी कड़ी में उ. प्र ज़िला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल वहीद और सचिव ज़ुबैर अहमद, कोषाध्यछ अभय अग्रवाल, एम एम मोहसिन ने लखनऊ कैसरबाग स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार, पुलिसकर्मी, समाजसेवी, बुजुर्ग, युवाओं और बच्चों के साथ मिलकर अपने देश की आन बान शान तिरंगे को देशभक्ति की भावना में डूब कर पूरे सम्मान के साथ झंडारोहण किया।

झंडारोहण के उपरांत राष्ट्र गान को सब ने मिलकर गाया और जय हिंद वंदे मातरम भारत माता की जय इंकलाब जिंदाबाद के नारों से पूरा कैसरबाग़ गूंज उठा।स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर उ. प्र.ज़िला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ने पुलिस कर्मियों, पत्रकारों,वकीलों, डॉक्टरों, समाजसेवियों,बुजुर्गों ,युवाओं और बच्चों को “तिरंगा सेवा सम्मान” से सम्मानित भी किया।इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप वामिक खान और सलाउद्दीन सिद्दीकी एडवोकेट मौजूद थे।





