उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

5 वर्षों में 75 इनोवेंशस, जोगानी ग्रुप ने 75वें स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रतिबद्धता जतायी

                   चेरिश टाइम्स न्यूज़
              मुंबई : विविधिकृत व्‍यवसायिक समूह और हर प्रकार के रेइनफोर्समेन्ट फाइबर्स तथा फैब्रिक्‍स के क्षेत्र में अग्रणी जोगानी ग्रुप ने आगामी 75वें स्‍वतंत्रता दिवस को नए अंदाज़ में मनाने के लिए अगले पांच वर्षों में 75 इनोवेंशस के लिए अपनी प्रतिबद्धता जतायी है।
जोगानी ग्रुप निर्माण, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर एवं अन्‍य उद्योग क्षेत्रों के लिए टेक्निकल टैक्‍सटाइल्‍स, इंजीनियरिंग फाइबर्स, बैसाल्‍ट फाइबर्स, पीवीए फाइबर्स, ग्रीन फाइबर्स, प्‍लास्‍टर मैश और इंजीनियरिंग फैब्रिक्‍स के कारोबार, आयात एवं निर्यात में सक्रिय हैं।
जोगानी ग्रुप के डायरेक्टर श्री महेश कुमार ने कहा, ”75वां स्‍वतंत्रता दिवस (आजादी का अमृत महोत्‍सव) देश के गौरवशाली इतिहास में बड़ा मील का पत्‍थर है और यह आजादी का अमृत महोत्‍सव मना रहे देश से साफ झलकता भी है। जोगानी ग्रुप में हम नए भारत को आगे बढ़ने में सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस मौके पर हमने अगले 5 वर्षों के दौरान रीइंफोर्समेंट इंडस्‍ट्री के लिए 75 इनोवेटिव सॉल्‍यूशंस उपलब्‍ध कराने की वचनबद्धता जाहिर की है। हमें पूरा यकीन है कि हमारे इनोवेशंस और सॉल्‍यूशंस देश में इको-फ्रैंडली विकास तथा इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर सैक्‍टर्स के टिकाऊ, सतत् प्रगति में सहायक होंगे।”
जोगानी ग्रुप की टीम ने औद्योगिक क्षेत्रों में रीइंफोर्समेंट एवं क्रैक रिडक्‍शन के लिए अधिक पर्यावरण अनुकूल और अधिक स्‍मार्ट सॉल्‍यूशंस के लिए उत्‍साहपूर्वक काम की शुरुआत कर दी है और यह भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए राष्‍ट्र-निर्माण में अपना योगदान दे रहा है।
जोगानी ग्रुप पिछले 17 वर्षों से भी अधिक समय से, सभी प्रकार की इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और बिल्डिंग परियोजनाओं के लिए रींफोर्समेंट एवं क्रैक रिडक्‍शन प्रोडक्‍ट्स, सॉल्‍यूशंस एवं टैक्‍नोलॉजीस उपलब्‍ध करा रहा है। इसके इंजीनियरिंग फाइबर्स, इंजीनियरिंग फैब्रिक्‍स तथा अन्‍य रींफोर्समेंट एवं क्रैक कंट्रोल प्रोडक्‍ट्स, कंस्‍ट्रक्‍शन तथा इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर उद्योगों में क्रैक रिडक्‍शन और टिकाऊपन में सुधार हेतु बेहतरीन तथा प्रमाणशुदा सॉल्‍यूशंस उपलब्‍ध कराते हैं।
जोगानी ग्रुप ने अपने लंबे कार्यकाल में कई पुरस्‍कार और सम्‍मान हासिल किए हैं तथा यह फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्‍सपोर्ट ऑर्गेनाइज़ेशन, इंडियन मर्चेंट्स चैंबर, इंडियन चैंबर ऑफ अमेरिकन कंक्रीट इंस्‍टीट्यूट, इंडियन सोसायटी ऑफ स्‍ट्रक्‍चरल इंजीनियर्स तथा अन्‍य कई प्रतिष्ठित राष्‍ट्रीय एवं अंतरराष्‍ट्रीय संगठनों से भी संबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button