लखनऊ. उत्तर रेलवे, लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर वेंडर जागरूकता अभियान का संचालन किया गया जिसके तहत आशीष सिंह, स्टेशन निदेशक, लखनऊ के नेतृत्व में स्टेशन पर संचालित विभागीय और लाइसेंसी वेंडरों को ओवर चार्जिंग न करने और रेल यात्रियों से मृदु व्यवहार करने की अपील की गई | इस जागरूकता अभियान के तहत स्टेशन निदेशक, लखनऊ द्वारा सभी उपस्थित वेंडरों से संवाद स्थापित करते हुए उनको यात्री सेवा ही सर्वोत्तम सेवा के मूल मन्त्र के आधार पर कार्य करने हेत प्रेरित किया गया एवं सभी वेंडरो को इस सम्बन्ध में यह शपथ दिलाई गई कि वे कभी भी यात्रियों से ओवर चार्जिंग नही करेंगे और मृदुभाषी बनेगें |यदि इस सम्बंध में किसी वेंडर की शिकायत मिलती है तो इसके सही पाए जाने पर उस वेंडर को किसी भी स्टाल पर कार्य करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इस जागरूकता अभियान में सुरेंद्र पाल, मंडलीय खानपान निरीक्षक, राकेश जोशी,मुख्य वाणिज्य निरीक्षक और जी.सी.जोशी उपस्थित थे।