उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

 “कोहिनूर तीज क्वीन” सेलिब्रेशन शामिल हुईं जानी मानी हस्तियाँ 

     लखनऊ. सारे त्यौहारों के महीने में खुश्गवार त्यौहार का महीना सावन का होता है हर तरफ़ हरियाली और खुशी का माहौल होता है, इसी माह में महिलाओं का एक खूबसूरत पर्व होता है ((तीज)) का इस पर्व में महिलाएं हरे परिधान से सुसज्जित होकर हरी चूड़ियां पहनकर हाथों में खूबसूरत मेंहदी लगाकर इस हरियाली को और खुशनुमा बना देती हैं!

शहर भर में तीज के इस त्यौहार को महिलाएं बड़े जोश ओ खरोश से मना रही हैं, इसी कड़ी में 24 जुलाई 22 को वृंदावन स्थित फ्लैट नम्बर 104 में पीएमडब्ल्यूजेए व एमडीए डांस एकॉडमी के तत्वावधान में कोहिनूर तीज क्वीन सेलिब्रेशन का एक शानदार प्रोग्राम ऑर्गनाइज किया गया!
जिसमें मुख्य अतिथि प्रिन्ट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी रहे, साथ ही अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में जनतंत्र प्राइम भारत के प्रधान संपादक एन आलम, अमन शान्ति समिति के अध्यक्ष इमरान कुरैशी मौजूद रहे। विशिष्ठ अतिथि झांसी के ए.डी.एम मनोज वर्मा, राजेश यादव रहे तथा ममता यादव रहीं! तीज महोत्सव का शुभारंभ एडीएम मनोज वर्मा, अज़ीज़ सिद्दीकी, इमरान कुरैशी, एन आलम,ने दीप प्रज्वलित करके किया, इसके बाद एमडीए ग्रुप की एमडी प्राप्ति मिश्रा के बेहतरीन मंच संचालन में ब्रांड एंबेसडर कविता वर्मा के आव्हान पर, साधना मिश्रा, गीता पाण्डे, शशि बाला, सुनीता, सविता, काशवी, अनन्या, ऋतु सिंह, रश्मि गुप्ता तथा अंजू यादव,व टीम लीडर सुमन सैनी, ने सिंगिंग डांसिंग, व कैट वॉक करके,
इस समारोह में बेहतरीन समा बांध दिया, इसी प्रोग्राम में स्पेशल गेस्ट रहीं शहर की नामी हस्तियां डॉक्टर रूबी राज सिन्हा, पूर्व पार्षद रीना विक्रम सिंह, तथा सविता जी व “नजरें करम न्यूज़ पेपर” की प्रधान संपादक रुबीना आलम, व उप सम्पादक तथा “यूपी पुलिस मॉनिटर की पत्रकार” लुबना अख़्तर, इनकी मौजूदगी ने प्रोग्राम में चार चांद लगा दिया।
सबने खूबसूरत माहौल में खूब इंज्वॉय किया और बेहतरीन व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इसी के साथ इस पल को यादगार बनाने के लिए पार्टिसिपेट करने वाली व सामाजिक योगदान देने वाली महिलाओं व बच्चियों को अज़ीज़ सिद्दीकी एडीएम मनोज वर्मा, इमरान कुरैशी के द्वारा स्मृति चिन्ह व सार्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
प्रोग्राम के अन्त में एम.डी.ए एकॉडमी की अध्यक्ष मोनी मिश्रा ने आए हुए अतिथियों को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button