उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
ऐसी भी एक स्वाधीनता—सेनानी जोड़ी रही !!

के. विक्रम राव
यह विप्लवगाथा है एक सत्याग्रही दंपति की। दोनों निष्ठावान गांधीवादी रहे। पति थे चटगांव के बांग्लाभाषी बैरिस्टर यतीन्द्र मोहन सेनगुप्त। पत्नी थी ब्रिटिश, केंब्रिज में जन्मी, नेली एडिथ ऐलेन ग्रे, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तीसरी महिला अध्यक्षा रहीं। जब निर्वाचित अध्यक्ष पं. मदन मोहन मालवीय अचानक (1933) में गिरफ्तार हो गये तो कोलकाता में 48वें अधिवेशन में वे अध्यक्षा नामित हुयीं थीं। यतीन्द्र मोहन की 23 जुलाई 2022 को 89वीं पुण्यतिथि है। उनका रांची जेल (तब अविभाजित बंगाल प्रेसिडेंसी) में निधन हुआ था। कोलकाता में उनकी शवयात्रा में इतना जनसैलाब कभी नहीं देखा गया था। देशबंधु चितरंजन दास के निधन (16 जून 1928) के बाद। यतीन्द्र मोहन को आदर से देशप्रिय कहा जाता था।




