उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

आम नागरिक के अधिकार को प्रबल करने की दिशा में कार्य करेंगे: अमिताभ ठाकुर

राजनीतिक दल अधिकार सेना के केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ विराम खंड, गोमती नगर में शनिवार को

  •             
  • लखनऊ । अमिताभ ठाकुर द्वारा गठित किए जा रहे राजनीतिक दल अधिकार सेना के केंद्रीय कार्यालय का कल 23 जुलाई, शनिवार को लखनऊ के विराम खंड, गोमती नगर में शुभारंभ किया जाएगा।
  • पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने राजनीतिक पार्टी बनाए जाने की घोषणा की थी, जिसके तहत वह अन्याय, अत्याचार व भ्रष्टाचार के खिलाफ आम नागरिक के अधिकार को प्रबल करने की दिशा में कार्य करेंगे। पार्टी अपने सदस्यों को आगामी नगर निगम, नगर पालिका व लोकसभा के चुनाव मैदान में भी उतारेगी।
    पार्टी ने अपने सिंबल वा झंडे को लेकर प्रदेशभर के सदस्यों से राय-मशविरा किया था उसके उपरांत पार्टी का सिंबल “बंद मुट्ठी” तय किया गया है जो कि पारंपरिक रूप से अन्याय के प्रतिरोध व सामाजिक एकता का प्रतीक है।
    साथ ही पार्टी के झंडे में अपने देश के प्यारे तिरंगे के तीनों रंगों के समावेश के साथ पार्टी के सिंबल का प्रयोग किया किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button