लखनऊ. यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की शान-ए-अवध इकाई” द्वारा “यूथ हास्टल एसो. इण्डिया” के स्थापना दिवस के अवसर पर हजरतगंज में गेटूगेदर का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नये सदस्य बनने के साथ ट्रैकिंग कार्यक्रमों इकाई के सदस्यों की सहभागिता था। इकाई चैयरमैन आशुतोष अग्रवाल ने बताया नितिश कुमार हाल ही में सरपास ट्रैक सफलतापूर्वक पूरा कर वापस आये हैं। ऐसे यूथ को आगे आना चाहिए। इकाई उपाध्यक्ष चंद्रभूषण अग्रवाल ने कहा नये सदस्य बनने के साथ संस्था के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचायें। कार्यक्रम संयोजक नितीश कुमार (आजीवन सदस्य,ट्रैकर एवं सामाजिक कार्यकर्ता) ने बताया कि राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय ट्रैकिंग एवं फैमिली कैम्पों में इकाई की उपस्थित सराहनीय है। लगभग सभी ट्रैकिंग प्रोग्राम में इकाई के सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन इकाई संयुक्त सचिव गुरुदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से आजीवन सदस्य अनिकेत श्रीवास्तव,वीरेन्द्र अस्थाना,अमित श्रीवास्तव,अरुण कुमार मिश्रा,ऋषिकान्त तिवारी, तृष अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे। इकाई कार्याकारणी सदस्य राजीव रावत ने कार्यक्रम के अन्त में सभी को धन्यवाद ज्ञपित किया।