उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने यूनियन प्रेरणा 2.0 – एम्पॉवरहर लॉन्च की

  लखनऊ : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी प्रमुख एचआर पहल ‘प्रेरणा’ के तहत एकउद्योग-प्रथम, समर्पित, महिला-केंद्रित समिति ‘एम्पॉवरहर’ का शुभारंभ किया। महिलाओं के करियर ग्राफ कोऊंचाई देना तथा मौजूदा पूर्वाग्रहों व चुनौतियों से पार पाते हुए बैंक की विविधता बढ़ाना इस प्रोग्राम का उद्देश्य है।

यूनियन प्रेरणा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एचआर रूपांतरण पहल है, जिसका उद्देश्य काम-काज काडिजिटलीकरण, कर्मचारी केंद्रित हस्तक्षेप और बैंकिंग क्षेत्र के अंदर ही सीखने की क्रांति करके उत्पादकता मेंसुधार करना है।
स्थानीय समस्याओं को समझना, लैंगिक समानता के महत्व को उजागर करना और कार्यस्थल पर जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना इस समिति का उद्देश्य है। यह पहल बैंक में कार्यरत 21 हजार महिला कर्मचारियों के सामने आने वाली किसी भी समस्या का आम सहमति से प्रभावी समाधान निकालने पर केंद्रित है।
एमडी एवं सीईओ ए मणिमेखलाई द्वारा लॉन्च की गई इस ईवेंट में बैंक के वरिष्ठ प्रबंधन और देश भर कीकरीब 40 महिला समिति सदस्यों ने भाग लिया। दिन भर चले इस समारोह में कार्यकारी निदेशक श्री रजनीशकर्नाटक, एचआर के मुख्य महाप्रबंधक श्री लाल सिंह और एचआर के महाप्रबंधक श्री जीएन दास भी उपस्थितथे।
सुश्री ए मणिमेखलाई ने उन बाधाओं के बारे में बात की, जो महिलाओं को उनके लक्ष्य प्राप्त करने से रोकती हैं।उन्होंने समिति की सदस्यों को व्यापक रूप से बैंक और इंडस्ट्री में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बेहतर बनाने कीदिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सदस्यों को बैंक में सर्वत्र सकारात्मक बदलाव की लहरके रूप में सेवाएं देने के लिए प्रेरित करने हेतु व्यक्तिगत उदाहरणों का हवाला दिया। उन्होंने सदस्यों से इसपहल को ऐसा लॉन्च-पैड बनाने का भी आग्रह किया, जो समावेश बढ़ाए, भविष्य की महिला लीडरों को तैयार करे, और इस प्रकार से तरक्की की राह में खड़ी अदृश्य बाधाओं को हटा दे।
इस ईवेंट में पूरी इंडस्ट्री से महिला लीडरों की जबरदस्त भागीदारी नजर आई। रूही पांडे (गोदरेज कैपिटल की मुख्य मानव संसाधन अधिकारी), कनिका तिवारी (गोडाइवर्स की संस्थापक) और श्रुति स्वरूप(एम्ब्रेस कंसल्टिंग की संस्थापक) ने समिति की सदस्यों को अधिक सफलता पाने के लिए सही दिशा औरपरामर्श प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button