उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद चौ. जयन्त सिंह लखनऊ पहुंचे, विधायकों के साथ की बैठक

               चेरिश टाइम्स न्यूज़
           लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चौधरी जयन्त सिंह लखनऊ पधारे एयरपोर्ट से सीधे मेंदाता हास्पिटल जाकर उन्होंने अपना दल कमेरावादी की नेता एवं विधायक पल्लवी पटेल का स्वास्थ्य सम्बन्धी हालचाल लिया। उसके पश्चात राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय में पधारकर किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया और विधायकों के साथ बैठक की।
बैठक के पष्चात् चौधरी साहब ने पधारे हुये सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ साथ विधायकों से भी संगठन और सदस्यता से सम्बन्धित चर्चा की।
उन्होंने बूथ स्तर तक राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों के प्रचार एवं प्रसार का दायित्व सभी कार्यकर्ताओं को आवाह्न करते हुए दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक शिव करन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह, टीम. आर.एल.डी.के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा, प्रदेश प्रभारी सदस्यता अभियान सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, वरिष्ठ नेता हाजी वसीम हैदर, पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा, रजनीकांत मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव आरिफ महमूद, युवा रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र पटेल, मनोज सिंह चौहान, युवा रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल, बी.एल. प्रेमी, एम.ए. आरिफ, आर.पी. सिंह चौहान, प्रमोद पटेल, महेश पाल धनगर, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चन्द्रकांत अवस्थी, रणविजय मौर्य, इकराम सिंह, प्रमोद शुक्ला आदि लोग मौजूद थे।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button