उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
सुमित कुमार की प्रदर्शनी युवा कलाकारों के लिए उदाहरण : अवधेश मिश्र
युवा कलाकार सुमित कुमार की प्रदर्शनी कला स्रोत कला वीथिका में 5 जुलाई 2022 तक

लखनऊ. डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के ललित कला परास्नातक विद्यार्थी सुमित कुमार की प्रथम एकल कला प्रदर्शनी का आज कला स्रोत आर्ट गैलरी में शुभारंभ हुआ।

प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि प्रख्यात चित्रकार, कला समीक्षक और संपादक डॉ अवधेश मिश्र थे। प्रदर्शनी में 52 चित्र लगाए गए हैं जिनका अवलोकन करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सुमित कुमार युवा कलाकारों के लिए उदाहरण है जिसने परास्नातक पाठ्यक्रम में अपने बचपन में जिए गए पलों को अपने चित्रों में अभिव्यंजित किया है।





