उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
रुसी संपादक जिसने पुतीन को यूक्रेन पर हमले के लिये जन शत्रु माना !!

के. विक्रम राव
मास्को से खबर साया हुयी है आज (18 जून 2022)। यह एवार्ड—नीलामी की ( भारतवाले ढोंगी वापसी के मुकाबले यह श्रेष्ठतर कदम है)। साठ—वर्षीय रुसी संपादक दिमित्री मुरातोव ने अपने ही राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतीन की दैत्याकार सेना द्वारा पड़ोसी यूक्रेन की निरपराध जनता पर नृशंस हमले की बड़ी अहिंसक, गांधीवादी रीति से भर्त्सना की है। इस जुझारु रुसी पत्रकार ने अपने नोबेल पुरस्कार के तमगे को नीलामी कर उसकी विक्रय राशि को यूक्रेन के पीड़ितों के नाम दान करने का ऐलान किया है। ”मेरे स्वदेश की फौज ने यूक्रेन पर यह धावा बोला है। अमानवीय जुल्म ढाया है।” मुरातोव का मानना है कि बहुसंख्यक रुसीजन पुतीन के आलोचक है। विरोधी हैं। रोज उनकी तादाद में वृद्धि होती जा रही है।




