उत्तर-प्रदेश

लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वच्छता अभियान से जोड़ने की आवश्यकता: अनुराग ठाकुर

                 चेरिश टाइम्स न्यूज़
                  लखनऊ. केंद्रीय खेल युवा कार्यक्रम एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लखनऊ प्रवास के दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होते हुए प्रातः हजरतगंज चौराहे पर बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत अनुराग ठाकुर ने हजरतगंज चौराहे से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक फिट इंडिया रन को झंडी दिखाकर रवाना किया और युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान पूर्व मंत्री एमएलसी डॉ महेंद्र सिंह महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा व पूर्व खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में विभिन्न खेल संघों के खिलाड़ी पदाधिकारी, युवाओं व सामाजिक संस्थाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इसके उपरांत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत केडी सिंह बाबू स्टेडियम में परिसर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान प्रदान किया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि परिवार के सदस्यों को और बाकी समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वच्छता अभियान से जोड़ने की आवश्यकता है।
शहीद स्मारक में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की इस दौरान महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा व क्षेत्रीय विधायक डॉ नीरज बोरा ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
अनुराग ठाकुर ने वीवीआइपी गेस्ट हाउस में गैर सरकारी संस्थाओं व स्वयं सहायता समूह की बैठक में संस्थाओं को केंद्र सरकार द्वारा प्रदान करी जा रही सुविधाओं के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की ।अनुराग ठाकुर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के मंत्री कुंदन गौतम के आवास पर पहुंचे और उनके परिवारजनों से भेंट कर संवाद किया साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया। भोजन में उनके साथ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महानगर महामंत्री रामअवतार कनौजिया, पुष्कर शुक्ला, मोर्चा अध्यक्ष विपिन सोनकर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button