अन्य खबर
पेट्रोल, डीजल /सी एन जी को जीएसटी के दायरे मे लाये ताकि परिवहन व्यवसाइयों सहित आमजन को राहत मिले : जगदीश अग्रहरि/दिलीप लाम्बा

लखनऊ : जगदीश गुप्त “अग्रहरि “अध्यक्ष, दिलीप लाम्बा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अ. भा. परिवहन विकास ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि प्रदेश एवं देश का जन समुदाय, परिवहन व्यवसायी और किसान पेट्रोल/ डीजल की बढ़ती दरो से त्रस्त हैँ जन जीवन बढ़तीमहगाई से भयाक्रांत हैँ.
अखिल भारतीय परिवहन विकास ट्रस्ट केंद्र सरकार से मांग करता हैँ कि पेट्रोल /डीजल को यदि जी. एस. टी. के दायरे मे लाया गया तो भारत की जनता को काफ़ी राहत मिलेगी वर्तमान मे अधिकांश राज्यों मे केंद्र की समर्थित सरकारे हैँ. केंद्र सरकार को तत्काल इस पर अविलम्ब कार्यवाही करनी चाहिए. इसके लिए देश की जनता परिवहन व्यवसाय को इस महगाई से निजात मिलेगी.



