अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर धान की नर्सरी एवं रोपाई के समय डीएपी और यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की

अमेठी : अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने एक बार फिर किसानों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए अमेठी, सुल्तानपुर और रायबरेली के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर धान की नर्सरी एवं रोपाई के समय डीएपी और यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है।
सांसद ने अपने पत्र में कहा कि खेती-किसानी केवल रोजगार नहीं, बल्कि गांव और देश की आत्मा है। ऐसे समय में यदि किसानों को खाद के लिए भटकना पड़े तो यह बेहद चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए ताकि रोपाई कार्य प्रभावित न हो और किसी भी किसान को परेशानी का सामना न करना पड़े।
सांसद किशोरी लाल शर्मा लगातार जनहित के मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ उठाते रहे हैं। किसानों के सम्मान और उनकी मेहनत को सर्वोपरि मानते हुए उनका यह प्रयास क्षेत्र की जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सेवा भाव को दर्शाता है।
सांसद किशोरी लाल शर्मा का यह संवेदनशील प्रयास किसानों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना को दर्शाता है। क्षेत्र की जनता एवं अन्नदाता किसानों ने सांसद जी के इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को जिस गंभीरता और आत्मीयता से वह उठाते हैं, वही उन्हें जनता के दिलों से जोड़ता है।



