अन्य खबर

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में शुरू हुआ विशेष जनजागरूकता अभियान

यात्री सुरक्षा, स्वच्छता और धूम्रपान मुक्त यात्रा पर जोर

लखनऊ । महाप्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे के दिशा निर्देशों के अनुपालन में लखनऊ मंडल द्वारा यात्री सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

लखनऊ मंडल प्रशासन द्वारा सभी यात्रियों से अपील की जाती है, कि वे सुरक्षित, स्वच्छ और धूम्रपान मुक्त रेल यात्रा के लिए रेल प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। ट्रेनों एवं रेलवे परिसर में धूम्रपान पूर्णतः प्रतिबंधित है, इससे स्टेशनों पर तथा चलती ट्रेनो में आग लगने की सम्भावना रहती है तथा इससे होने वाली दुघर्टना के फलस्वरूप रेलवे सम्पत्ति तथा जानमाल की हानि होने की आशंका बनी रहती है। धूम्रपान करते हुए पकड़े जाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 167 के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यात्रा के दौरान ट्रेनों या स्टेशन परिसर में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखने पर तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी या स्टेशन अधिकारियों को सूचित करें।

“आपकी सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button