अन्य खबर

उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं विशेष प्रशंसनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित 70वें रेल सेवा पुरस्कार-2025 समारोह के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल एवं पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में मंडल के 48 कर्मचारियों एवं पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर द्वारा विगत वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मण्डल के कुल 255 कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों के अन्तर्गत रूपया 2,55,000 (रूपया दो लाख पचपन हजार मात्र) का पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसको समारोह स्थल पर विभिन्न श्रेणियों के दो-दो प्रतिनधि कर्मचारियों को मण्डल रेल प्रबन्धक के कर कमलो द्वारा नगद पुरस्कार प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं विशेष प्रशंसनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि लखनऊ मंडल की उपलब्धियाँ कर्मचारियों की निष्ठा, कार्यकुशलता एवं सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। बदलते परिवेश एवं बहुआयामी कार्यक्षेत्र में लखनऊ मंडल ने कार्यकुशलता, मितव्ययता, संरक्षा एवं यात्री सुविधा के क्षेत्र में पूर्वाेत्तर रेलवे में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर तीव्र गति से पुनर्विकास कार्य किए जा रहे हैं। आधारभूत संरचना विकास के तहत गोरखपुर कैंट-गोरखपुर तीसरी लाइन (3.8 ट्रैक किमी), करनैलगंज-घाघराघाट तीसरी लाइन (27 ट्रैक किमी) तथा बहराइच-नानपारा खंड (45 ट्रैक किमी) में विद्युतीकरण कार्य पूर्ण किया गया। साथ ही 04 नए टॉवर वैगनों का कमीशनिंग भी किया गया। क्षमता विस्तार की दिशा में सिद्धार्थनगर एवं परसा में गुड्स टर्मिनल विकसित किए गए, 11 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म सतह का विस्तार तथा 06 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म ऊँचाई वृद्धि का कार्य संपन्न हुआ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रामघाट, स्वामी नारायण छपिया, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोलागोकर्णनाथ, मेलानी, लखीमपुर, तुलसीपुर, खलीलाबाद एवं लखनऊ सिटी सहित अनेक स्टेशनों पर कार्य पूर्ण किए गए। यात्री सुविधाओं के विस्तार के अंतर्गत मंडल के 34 स्टेशनों पर 80 स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनें स्थापित की गईं।
‘रेलवन’ ऐप के माध्यम से यात्रियों को विभिन्न डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। लखनऊ सिटी स्टेशन को 17 नवंबर 2025 से महिला प्रधान स्टेशन घोषित किया गया। शताब्दी वर्ष (1926-2026) के अवसर पर लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर आयोजित विशेष कार्यक्रमों में विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल, हेरिटेज फोटो गैलरी, “हमारा लखनऊ-प्यारा लखनऊ” फव्वारा, हेरिटेज इंजन, हेरिटेज पम्प, डिस्प्ले स्क्रीन, फिल्म शूटिंग विवरण एवं टॉय ट्रेन जैसी आकर्षक गतिविधियाँ शामिल रहीं। मंडल में कुल यात्री यातायात 5.33 करोड़ दर्ज किया गया तथा माल यातायात में 4 प्रतिशत वृद्धि हुई। चालू वित्तीय वर्ष में यात्री यातायात से 1409.18 करोड़ रुपये एवं माल लदान से 245.53 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई। पार्सल आय के क्षेत्र में 17.72 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड आय दर्ज की गई।
संरक्षा के क्षेत्र में अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक मंडल में कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। इस अवधि में 69 सुरक्षा अभियान एवं 18 सुरक्षा परिपत्र जारी किए गए। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता को प्राथमिकता देते हुए मंडल में 3 लाख 27 हजार पौधरोपण किए गए। मगहर, खलीलाबाद, बादशाहनगर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर 10-10 किलोवाट क्षमता के ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट स्थापित किए गए, जिससे मंडल की कुल सौर ऊर्जा क्षमता 3500 किलोवाट हो गई। वर्ष 2025-26 में सौर ऊर्जा के माध्यम से लगभग 74 लाख 10 हजार रुपये की बचत दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त 449 पुराने पंखों के स्थान पर बीएलडीसी पंखे लगाए गए, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 4 लाख 80 हजार रुपये की बचत का अनुमान है। लखनऊ जंक्शन एवं गोरखपुर स्टेशनों पर प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनें भी स्थापित की गईं।

सुरक्षा निगरानी के लिए आधुनिक एएफआईएस कैमरों का उपयोग बढ़ाया गया। रेल संपत्ति चोरी के 30 मामलों में 63 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 2 लाख 53 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की गई। प्रतिबंधित सामान की तस्करी के मामलों में 86 लाख 75 हजार रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की गई। अवैध वेंडिंग, धूम्रपान एवं चेन पुलिंग आदि मामलों में 1082 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई कर 2 लाख 06 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कर्मचारी कल्याण के अंतर्गत 15 गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई तथा 11 दिव्यांग कर्मचारियों को स्कूटर एवं 01 दिव्यांग महिला कर्मचारी को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। 200 कर्मचारियों को एनपीएस से यूपीएस में स्थानांतरित किया गया तथा 730 कर्मचारियों एवं आश्रितों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। खेल क्षेत्र में मंडल के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय रेलवे प्रतियोगिताओं में स्वर्ण एवं रजत पदक अर्जित कर मंडल का गौरव बढ़ाया।

मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यात्री संतुष्टि, संरक्षा एवं स्वच्छता को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए लखनऊ मंडल बेहतर सेवाएँ प्रदान करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराए जाने के परिणाम स्वरूप यात्री संख्या एवं आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
समारोह के आरंभ में पूर्वाेत्तर रेलवे कला समिति के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) , अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा)  भुवनेश सिंह, पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारी एवं सदस्याएँ, शाखाधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियनों के पदाधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने किया।

रेल सेवा पुरस्कार-2025 – मंडल रेल प्रबंधक स्तर पर पुरस्कृत कर्मचारी
इंजीनियरिंग विभाग- राम विजय, ट्रैक मेंटेनर/मनकापुर, राकेश प्रसाद, ट्रैक मेंटेनर/सीतापुर,  शशांक पटेल, ट्रैक मेंटेनर/जरवल रोड, विनीत कुमार यादव, ट्रैक मेंटेनर/बस्ती,  जगत राम, ट्रैक मेंटेनर/बहराइच,  गुड्डू यादव, ट्रैक मेंटेनर/बढ़नी,  धर्म प्रकाश, वरिष्ठ तकनीशियन/बलरामपुर, श्रीमती गुड्डा देवी, माली/बंदरियाबाग, निहारिका दुबे, जूनियर इंजीनियर (पी-वे)/मंडल कार्यालय, लखनऊ,  ऋषिकेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी-वे)/बस्ती,  पंकज दीक्षित, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी-वे)/नियंत्रण कक्ष, लखनऊ,
वाणिज्य विभाग- मनोज कुमार, मंडल वाणिज्य निरीक्षक/मैलानी,  गीता गुप्ता, मुख्य कार्यालय अधीक्षक/लखनऊ,  अमर, सफाईवाला/बुढ़वल,  मुल्कराज, सफाईवाला/बस्ती,
विद्युत/परिचालन विभाग-  प्रनीत कुमार सिंह, कुक/सीतापुर,  बलराम, सफाईवाला/मैलानी,  इन्द्रेश कुमार, मुख्य लोको निरीक्षक/गोरखपुर, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, वसलोपा/गोंडा,  हरिओम, वसलोपा/लखनऊ जंक्शन,  कृष्ण कुमार, लोको पायलट/मैलानी,

यांत्रिक/समाडि विभाग-  रूबी, सहायक/समाडि गुड्स/गोंडा,  रविभान, एससीएम/नौतनवा,  राघवेन्द्र प्रसाद, टेक्नीशियन/बढ़नी,  प्रभात कुमार शुक्ला, सहायक/सीतापुर,  डी.के. मंडल, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/लखनऊ,
परिचालन विभाग-  अभिषेक यादव, स्टेशन मास्टर/जरवल रोड,  पेशकार, कॉटावाला/सरयू,  रोहित, कॉटावाला/बभनान,  अरविन्द कुमार तिवारी, वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर (माल)/गोंडा,
विद्युत/टीआरएस विभाग-  आलोक कुमार वर्मा, टेक्नीशियन/गोंडा,  मदन गोपाल, वरिष्ठ टेक्नीशियन/गोंडा,
विद्युत/सामान्य विभाग – दिलीप कुमार, सहायक/बस्ती,  राधेश्याम, सहायक/बढ़नी, पुरुषोत्तम लाल, हेल्पर (पावर)/सीतापुर,  अभिषेक कुमार, टेक्नीशियन (पावर)/गोरखपुर, विद्युत/टीआरडी विभाग-  सुरेश चन्द्र मीणा, सहायक/बहराइच,
सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग-  ब्रजेश कुमार, हेड खलासी/करनैलगंज, सूरज गुप्ता, खलासी (टेली)/सहजनवा,  नीरज कुमार, खलासी (सिग्नल)/कमलापुर,

चिकित्सा विभाग – सत्येन्द्र कुमार, गृह व्यवस्था सहायक/आनंदनगर,
लेखा विभाग –  अपूर्व, एसएसओ/लखनऊ,
कार्मिक विभाग- अनिल कुमार, मुख्य कार्यालय अधीक्षक/कार्मिक/लखनऊ,
आरपीएफ विभाग-  आलोक कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक/गोरखपुर,  ओम प्रकाश गुर्जर, उपनिरीक्षक/सीतापुर,  विनय कुमार, कांस्टेबल/गोंडा,
संरक्षा विभाग-  सतराम, संरक्षा सलाहकार/लखनऊ,
भण्डार विभाग-  महेश सिंह, सीडीएमएस/लखनऊ।

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य हेतु घोषित पुरस्कार हेतु चयनित कर्मचारी:-

1.लखनऊ सिटी ऑल वूमेन स्टेशन श्रेणी
सुश्री लक्ष्मी पाल, कॉटावाला/लखनऊ सिटी।
सुश्री भागवंती देवी, वेटिंग रूम बेयरर/लखनऊ सिटी।

2.ऑल टारगेटेड इंजीनियरिंग सेफ्टी वर्क्स कम्पलीशन श्रेणी
पंकज दीक्षित, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी-वे)/नियंत्रण कक्ष, लखनऊ।
नवनीत सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी-वे) लखनऊ मंडल।

3.इक्विपमेंट इन पेट्रोलिंग सॉफ्टवेयर/जीपीएस सिस्टम श्रेणी ब्रजेश वर्मा, ट्रैक मैन्टेनर/बरूआचक।
आकाश, ट्रैक मैन्टेनर/बभनान।

4. रिडक्शन इन पीडीडी श्रेणी
ज्ञानेन्द्र दीक्षित, मुख्य नियंत्रक/लखनऊ।
अशोक चतुर्वेदी, स्टेशन मास्टर/गोण्डा

5. प्रोविजन ऑफ डिजिटलाइज्ड इंक्वायरी सिस्टम एट जीकेपी श्रेणी
राजेश पाठक, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/टेली/गोरखपुर।
हरेराम, यातायात निरीक्षक/लखनऊ

6.आरएस सिम्युलेटर मॉडिफिकेशन श्रेणी
सुभाष चन्द्र विश्वकर्मा, वरिष्ठ तकनीशियन/टीआरएस गोरखपुर।
मीणा, टे-।।/गोण्डा।

7.सेफ्टी सेल श्रेणी

अनिल कुमार तिवारी, कार्यालय अधीक्षक/संरक्षा विभाग, लखनऊ।
अरुण कुमार गौड़, मुख्य गाड़ी लिपिक/ लखनऊ।

8.अपग्रेडेशन ऑफ मॉनिटरिंग सिस्टम एट नॉन-इंटरलॉकिंग एलसीज श्रेणी
अजीत कुमार, सहायक/टेली/सिद्धार्थनगर
अभिषेक कुमार, सहायक/टेली/बुढ़वल

9.स्क्रैप डिस्पोजल एचीव्ड श्रेणी
मीनू, डिपो सहायक/भण्डार विभाग।
इनामुल हक, सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीवे/बस्ती

10.क्राउड मैनेजमेंट इन कुम्भ, छठ एवं खिचड़ी मेला श्रेणी
योगेन्द्र मिश्रा, सहायक/विद्युत सा0/गोरखपुर।
वरुण कुमार यादव, ओ.टी. सहायक/बादशाहनगर चिकित्सालय

11.मर्जिंग ऑफ टी.एल. एवं ए.सी. कैडर अंडर कॉर्डियल इंडस्ट्रियल रिलेशन श्रेणी
आराधना सरवही, कार्यालय अधीक्षक, विद्युत/सा0/लखनऊ
रविन कुमार मिश्रा, अवर लिपिक/कार्मिक/लखनऊ
12.इम्प्रूवमेंट ऑफ कैब-वे एट एलजेएन श्रेणी
ब्रजेश कुमार, हेल्पर/इंजीनियरिंग/लखनऊ जंक्शन। ओमप्रकाश यादव, हाऊस कीपिंग सहायक/लखनऊ जंक्शन।

13.हेरिटेज इवेंट एवं हेरिटेज एग्जीबिशन एट एलजेएन स्टेशन श्रेणी
लाल चन्द,ट्रैक मैन्टेनर/लखनऊ
मुशीर अहमद, ट्राली मैन/ऐशबाग

14.टाइमली डिस्पोजल टेंडर श्रेणी
पवन कुमार सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/पी.वे./लखनऊ। विवेक काक, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/सिगनल/लखनऊ मंडल

15.अपग्रेडेशन ऑफ मनोरंजन संस्थान श्रेणी
विनोद कुमार सोनी, प्लम्बर इंजीनियरिंग/ऐशबाग रामचरण, सहायक/विद्युत/सा0/गोण्डा

16.सीपीग्राम्स श्रेणी
अशोक कुमार वर्मा, सीटीए/सीपीएम सेल
किरण बिष्ट, कार्यालय अधीक्षक/कार्मिक/लखनऊ मंडल।

इसी क्रम में संरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु मॉह अप्रैल -2026 की अवधि में कुल आठ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया स्टार परफार्मर अवार्डः-  धीरज कुमार/स्टेशन अधीक्षक/ ऐशबाग/ परिचालन,  मोहन सिंह/स्टेशन अधीक्षक/ जगतबेला/ परिचालन, मो. आजाद /काटॉवाला/ ऐशबाग/ परिचालन,  बद्री विशाल दूबे/ काटॉवाला / शोहरतगढ़/ परिचालन, दलसिंगार/ ट्रैकमेन्टेनर प्प् / बाकेगंज़/ इंजी0,  नवल किशोर/ ट्रैकमेन्टेनर प्प् / बाकेगंज़/ इंजी0,  जग्गे/ ट्रैकमेन्टेनर प्/ बलरामपुर/ इंजी0,  परमेश्वर कुशवाहा/ सहायक सिगनल / बस्ती/ सिगनल,

उल्लेखनीय है कि महाप्रबंधक स्तर पर आयोजित 70वें रेल सप्ताह समारोह ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025’ में पूर्वाेत्तर रेलवे की महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर द्वारा लखनऊ मंडल के 18 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु लखनऊ मंडल को 16 अंतरमंडलीय कार्यकुशलता शील्ड एवं ट्रॉफियाँ प्रदान की गईं। अंतरमंडलीय सर्वाेत्तम यांत्रिक सवारी एवं माल डिब्बा डिपो शील्ड, अंतरमंडलीय इंजीनियरिंग कार्यकुशलता शील्ड, अंतरमंडलीय वाणिज्य कार्यकुशलता शील्ड, अंतरमंडलीय राजभाषा कार्यकुशलता शील्ड, अंतरमंडलीय कर्षण ऊर्जा दक्षता शील्ड, अंतरमंडलीय भण्डार कार्यकुशलता शील्ड, अंतरमंडलीय कार्मिक कार्यकुशलता शील्ड, अंतरमंडलीय सिग्नल कार्यकुशलता शील्ड, सर्वाेत्तम नवोन्मेषी मंडल शील्ड, सौर ऊर्जा उत्पादन शील्ड, सर्वाेत्तम लोको अनुरक्षण शील्ड (गोंडा), सर्वाेत्तम स्वच्छ स्टेशन ट्रॉफी (‘ए-1’ एवं ‘ए’ श्रेणी) गोरखपुर जंक्शन, सर्वाेत्तम यांत्रिक सवारी एवं माल डिब्बा डिपो शील्ड-समाडि डिपो/गोंडा, स्वच्छता वाणिज्य कार्यकुशलता शील्ड/लखनऊ मण्डल, सर्वाेत्तम व्यवस्थित स्टेशन (प्रथम)-सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button