अन्य खबर

“लखनऊ में ब्रह्माकुमारी संस्था का मेगा ब्लड डोनेशन कैंप, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी”

भारत और नेपाल के सभी प्रमुख शहरों में चल रहे अंतरराष्ट्रीय रक्तदान अभियान का हिस्सा

लखनऊ : भारतवर्ष में प्रतिवर्ष लगभग डेढ़ करोड़ रक्त यूनिट्स की आवश्यकता होती है, जबकि उपलब्धता केवल 1.1 करोड़ से 1.2 करोड़ यूनिट्स तक ही हो पाती है। परिणामस्वरूप हर वर्ष करीब 30 से 40 लाख रक्त यूनिट्स की कमी बनी रहती है। इसी गंभीर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा एक विशाल अंतरराष्ट्रीय रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का लखनऊ में आज सांय ब्रह्मा कुमारीज गोमती नगर केंद्र पर अभियान का उद्घाटन हुआ । यह ऐतिहासिक अभियान भारत और नेपाल के सभी प्रमुख शहरों में एक साथ आयोजित किया जा रहा है। इस श्रृंखला का उद्घाटन 17 अगस्त को दिल्ली में भारत सरकार के परिवार एवं कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा किया गया था।

लखनऊ में आयोजित उद्घाटन समारोह में कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें और  प्रशांत भाटिया ( विशेष संघ प्रचारक, आरएसएस ),  रीता मित्तल, प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, अविनाश कृष्ण, (निदेशक, तकनीकी शिक्षा) एवं डी. आर.बंसल जी , अध्यक्ष IMRT यूनिवर्सिटी शामिल थे।

इस मेगा आयोजन में सर्वाधिक रक्त यूनिट्स संग्रह कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने का भी प्रयास है। ब्लड कलेक्शन में KGMU अस्पताल, RML अस्पताल और लोक बंधु अस्पताल सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। साथ ही लखनऊ यूनिवर्सिटी, और IMRT यूनिवर्सिटी विशेष सहयोग प्रदान कर रही हैं।

अतिथियों ने इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था की इस महान पहल की सराहना की और युवाओं व नागरिकों से जीवनदायिनी रक्तदान अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button