उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विपक्षी एकजुटता देखकर भाजपा घबराई — ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा : सुनील सिंह

नई दिल्ली। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से कहा कि आज का आयोजन पूरी तरह सफल रहा। विभिन्न राज्यों से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और किसानों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि विपक्ष की एकजुटता को देखकर भारतीय जनता पार्टी घबरा गई है। ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा। जनता अब अपने मताधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हो चुकी है।

उन्होंने कहा, *मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई* है। यह लड़ाई किसी एक दल की नहीं, बल्कि लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की लड़ाई है। विपक्षी एकता इस संघर्ष को और मजबूत करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button