उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एक पेड़ माँ के नाम- अभियान के अंतर्गत करियर कॉन्वेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ : कैरियर कॉन्वेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 12 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम पूरे उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के संदर्भ में कॉलेज परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 200 वृक्ष लगाये गये कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव एवं ने डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने किया तथा महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण ने वृक्षारोपण किया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने को प्रोत्साहित किया एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कार्यालय कर्मचारी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधे रोपित किए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित न होकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। महाविद्यालय परिवार ने इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button