भाजपा लखनऊ महानगर के विभिन्न बूथों पर जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुना ‘मन की बात’

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों, मंडलों एवं बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लखनऊ महानगर के विधायकगण, महापौर, पार्षदगण, वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, महानगर पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग बूथों पर उपस्थित होकर प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना और राष्ट्रसेवा, जनभागीदारी तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्राप्त की।
कैंट विधानसभा क्षेत्र के गीतापल्ली वार्ड स्थित पार्षद कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अनुराग साहू, पार्षद रिचा मिश्रा, एडवोकेट आदर्श मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष योगेंद्र पटेल और बूथ अध्यक्ष शंकर पांडेय सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कैंट मंडल-3 के बूथ संख्या 228 पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। महानगर उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, मंडल अध्यक्ष मानस बाहरी, पार्षद सुशील तिवारी पम्मी, आशीष हितैषी, मंडल महामंत्री आलोक विश्वकर्मा व दिलीप गुप्ता, बूथ अध्यक्ष ललित धूरिया और शक्ति केंद्र संयोजक अनिल पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बख्शी का तालाब विधानसभा के बूथ संख्या 409 पर विधान परिषद सदस्य डॉ महेंद्र सिंह, पार्षद श्री अरुण कुमार राय एवं स्थानीय लोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।
डालीगंज, निराला नगर स्थित बूथ संख्या 168 पर मंत्री भूपेन्द्र चौधरी, विधायक डॉ. नीरज बोरा और महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल ने कार्यक्रम सुना। नगर मंत्री चंद्र प्रकाश अवस्थी, आनंद पांडेय, मंडल अध्यक्ष रमन निगम, पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटियार, बूथ अध्यक्ष राजकुमार बंसल सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री प्रथम वार्ड, पूर्वी मंडल-3 के बूथ संख्या 199 पर विधायक ओपी श्रीवास्तव ने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ मन की बात सुनी। महानगर उपाध्यक्ष सीता नेगी, पूर्व उपाध्यक्ष राकेश सिंह, मंडल प्रभारी राम शरण सिंह, मणिकांत शुक्ला, डॉ. महिमा सिंह राठौर, संज्ञा शर्मा, मंडल अध्यक्ष रीना चौरसिया, संदीप पाठक सहित अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।



