उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मोर्चा बनने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, INDIA गठबंधन मजबूत है : सुनील सिंह

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि ओवैसी और चंद्रशेखर जैसे नेताओं के अलग-अलग मोर्चे बनाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता अब राजनीतिक चालों को समझ चुकी है।

उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन पूरी तरह मजबूत है और विपक्षी दल एकजुट होकर जनता के मुद्दों की लड़ाई लड़ रहे हैं। 2027 का विधानसभा चुनाव मीडिया के बनाए एजेंडे पर नहीं, बल्कि किसान, रोजगार, महंगाई, शिक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे वास्तविक जन मुद्दों पर लड़ा जाएगा।

सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा की राजनीति को मजबूत करने वाले किसी भी राजनीतिक प्रयोग का जनता पर असर नहीं पड़ेगा। 2027 में जनता अपने मुद्दों और अपने भविष्य के आधार पर फैसला करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button