उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

लखनऊ : 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक/लखनऊ-1  शूरवीर सिंह एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक/लखनऊ-Ii श्रीमती नीलिमा सिंह सहित लखनऊ मंडल के अधिकारीगण, पर्यवेक्षक, कर्मचारी एवं सफाईकर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ रेलवे स्टेडियम, चारबाग में हुआ, जहां मंडल रेल प्रबंधक  सुनील कुमार वर्मा द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाईकर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात रेलवे स्टेडियम से लखनऊ रेलवे स्टेशन तक स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली के उपरांत रेलवे स्टेशन के सामने स्थित गांधी पार्क में मंडल रेल प्रबंधक , लखनऊ  सुनील कुमार वर्मा एवं अन्य अधिकारिओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के अगले क्रम में चारबाग रेलवे स्टेशन के प्रथम पोर्टिको में वेस्ट-टू-आर्ट मॉडल, सफाई रसायनों एवं सफाई उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही लखनऊ मंडल की उत्कृष्ट स्वच्छता वाली चयनित क्लीनलीनेस टारगेट यूनिट्स (CTUs) का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता एवं स्वच्छता जागरूकता के विषय पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान 2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक द्वारा डीआरएम कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया।

कार्यक्रम के अगले चरण में लखनऊ स्टेशन परिसर में 02 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 37वें गांधी पुस्तक मेले का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक  सुनील कुमार वर्मा ने महात्मा गांधी के विचारों एवं जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से गांधी जी के विचारों एवं आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लखनऊ मंडल के वाराणसी जं., अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, प्रयाग जंक्शन, सुल्तानपुर, रायबरेली सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे प्रतिष्ठानों पर भी स्वच्छता एवं जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल रेलवे परिसर के निर्माण तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वच्छता अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button