कवि सम्मेलन तथा राजभाषा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में 18 सितम्बर से 25 सितम्बर 2026 तक मनाये जा रहे ‘राजभाषा सप्ताह’-2026 के समापन के अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के गंगोत्री हॉल में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन) श्रीमती नीतू तथा समस्त शाखाधिकारियों व रेलकर्मियों की उपस्थिति में कवि सम्मेलन तथा राजभाषा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के आरम्भ में मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि हिंदी सप्ताह के दौरान लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के निमित्त विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने हिंदी सप्ताह के दौरान हिंदी की प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अनवरत अपना समस्त सरकारी कामकाज हिंदी में ही सम्पन्न करते रहने का संकल्प लें।
राजभाषा सप्ताह के दौरान हिंदी वाक्, हिंदी निबंध, हिंदी सामान्य ज्ञान, हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जो मंडल एवं मंडलेत्तर कार्यालयों/संस्थानों जैसे स्टेशन निदेशक कार्यालय लखनऊ, मंडल चिकित्सालय बादशाहनगर एवं रेलवे पॉलीक्लीनिक/ऐशबाग में आयोजित की गई। इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवि/कवयित्री डॉ0 प्रशान्त कुमार सिंह मण्डल चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती रुची उपाध्याय कार्यालय अधीक्षक, m अर्चना दूबे कार्यालय अधीक्षक, अमर कुमार श्रीवास्तव कार्याधी (गोपनीय), वसीम खान मुख्य वाणिज्य लिपिक, अनिल प्रसाद सेवानिवृत्त वित्त सलाहकार एवं माजिद निशार आश्ती सेवानिवृत्त इंजी0 आई0टी0 ने अपनी हास्य एवं कविताओं से उपस्थित लोगों को सराबोर किया।
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक महोदय ने ‘हिन्दी सप्ताह’ में आयोजित हिन्दी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में गोपाल कृष्ण धवन, मु0कार्याधी/भण्डार को प्रथम पुरस्कार, मनीष शुक्ला/व.स.लो.पा/गोरखपुर को द्वितीय, अनूप कुमार श्रीवास्तव, स्टेशन मास्टर, लखनऊ जं0 को तृतीय, अंकित गिरि, रनिंग रूम बेयरर, पावर कंट्रोल, लजं० को चतुर्थ एवं श्री ओमप्रकाश शर्मा, कार्याधी/कार्मिक, मंडल कार्यालय को पंचम पुरस्कार, *राजभाषा सामान्य ज्ञान’ प्रतियोगिता में अंकित गिरि, रनिंग रूम बेयरर, पावर कंट्रोल, लजं. को प्रथम पुरस्कार, गोपाल कृष्ण धवन, मु0कार्याधी/भण्डार को द्वितीय पुरस्कार, लक्ष्मी नारायण मीना, मुख्य लोको निरीक्षक, लजं० को तृतीय पुरस्कार, विमल कुमार कश्यप, वरिष्ठ लिपिक/भंडार, मंका को चतुर्थ पुरस्कार एवं विनय कुमार, लोको पायलट (माल), गोंडा को पंचम पुरस्कार, *‘राजभाषा निबंध लेखन’ प्रतियोगिता में सम्पत राम मीना, मुख्य लोको निरीक्षक, लजं० को प्रथम, सन्दीप कुमार जायसवाल, जू.इंजी०, शोहरतगढ़ को द्वितीय, सन्दीप कुमार, टी०सी०एम०-II, बज० को तृतीय, अनीता, कार्याधी, डीजल लाबी, लजं को चतुर्थ एवं ओमप्रकाश शर्मा, कार्याधी/कार्मिक, मंडल कार्यालय को पंचम पुरस्कार त हिन्दी वाक् प्रतियोगिता’ में राजकुमार मिश्रा, लोको पायलट, लजं० एवं सु रुचि उपाध्याय, कार्यालय अधीक्षक (रेसुब) मंडल कार्यालय को प्रथम मनीष शुक्ल, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट, लॉबी, गो० को द्वितीय, विनय कुमार, लोको पायलट (माल), गोंडा को तृतीय, अनीता, कार्याधी, डीजल लाबी, (ल जं0) को चतुर्थ एवं अंकित गिरि, रनिंग रूम बेयरर, पावर कंट्रोल, लजं० को पंचम पुरस्कार व प्रशास्ति पत्र प्रदान किया।
वरिष्ठ अनुवादक चन्द्रशेखर ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा ’राजभाषा सप्ताह- 2026’ के सफल आयोजन हेतु राजभाषा अधिकारी विनय के. एस. ने सभी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर समस्त शाखाधिकारी एवं यूनियन/एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।


