उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में ओएचई कर्मचारियों के कौशल की प्रतियोगिता आयोजित

लखनऊ मंडल के 17 डिपो ने लिया भाग, आलमबाग टीआरडी डिपो की टीम इंटर-डिवीजन प्रतियोगिता करेगी मंडल का प्रतिनिधित्व

लखनऊ : उत्तर रेलवे द्वारा OHE (ओवरहेड इक्विपमेंट) के रखरखाव में कार्यरत कर्मचारियों के तकनीकी ज्ञान, सुरक्षा के प्रति जागरूकता और काम करने की क्षमता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से “OHE Skill Excellence Competition-2026” का आयोजन किया जा रहा है l यह प्रतियोगिता मंडल के सभी 17 टीआरडी डिपो में 02 चरणों में आयोजित की गई है । इस प्रतियोगिता का तीसरा एवं अंतिम चरण 26 सितंबर 2026 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया जाएगा l

प्रतियोगिता का पहला चरण 18 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक सभी 17 डिपो में आयोजित किया गया। इसमें कर्मचारियों ने वास्तविक कार्य परिस्थितियों में ओएचई से संबंधित विभिन्न कार्यों जैसे ATD का POH, कॉन्टैक्ट एवं कैटेनेरी स्प्लाइसिंग (Contact & Catenary Splicing), इंसुलेटर बदलना तथा कैटेनेरी बदलने का प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का मूल्यांकन कार्य की गुणवत्ता, निर्धारित प्रक्रिया, समयबद्धता और सुरक्षा मानकों के आधार पर किया गया।
इसके बाद प्रतियोगिता का दूसरा चरण 14 से 18 सितंबर 2026 तक डीजल शेड, आलमबाग में आयोजित किया गया। इसमें लखनऊ मंडल के सभी 17 टीआरडी डिपो की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन 14 सितंबर को श्री शूर वीर सिंह चौहान, एडीआरएम-I/लखनऊ की उपस्थिति में किया गया सभी टीमों ने ओएचई रखरखाव से जुड़े विभिन्न कार्यों का प्रदर्शन किया। 18 सितंबर 2026 को प्रतियोगिता का समापन श्रीमती नीलिमा सिंह, एडीआरएम-II/लखनऊ की उपस्थिति में हुआ। इस प्रतियोगिता में आलमबाग टीआरडी डिपो की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए लखनऊ मंडल की विजेता टीम का स्थान प्राप्त किया। अब आलमबाग टीआरडी डिपो की टीम 26 सितंबर 2026 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाली इंटर-डिवीजन प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ओएचई कर्मचारियों के तकनीकी कौशल को बढ़ाना, कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों और PPE के उपयोग को सुनिश्चित करना तथा किसी भी आपात स्थिति में ओएचई से संबंधित खराबी को जल्द ठीक करने की क्षमता को और बेहतर बनाना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button