उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंत्रों के साथ हुआ गजानन का महाअभिषेक

शुक्रवार 25 सितम्बर को निकलेगी मनौतियों के राजा की विसर्जन शोभा यात्रा

लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से झूलेलाल वाटिका में चल रहे गणेशोत्सव मे गुरुवार को दिन में भगवान गणेश का वैदिक मंत्रों के साथ महाअभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, गंगाजल, पांच फलो के जूस से 1008 नामों के साथ महाभिषेक हुआ। इस अभिषेक में कमेटी के सभी पदाधिकारी, सदस्य, कार्यकर्ता अपने पूरे परिवार के साथ अभिषेक में शामिल हुये। इसके अलावा अभिषेक करने के लिए आम जनता को भी मौका दिया गया। सैकड़ों लोगां ने भगवान गणेश के दर्शन और अभिषेक किया। शाम को भगवान को समर्पित महामोदक मुख्य आकर्षण बना रहा। इसमें 108 किलो का महामोदक कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता, अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, पार्षद रंजीत सिंह, जय करन सिंह, अखिलेश बंसल, संजय सिंह गांधी, गोपाल अग्रवाल, सुधांशु बाथम तथा महिलाओं में संध्या बंसल, उषा अग्रवाल, रुक्मणी अग्रवाल, अंशु बंसल, विमी बंसल, नेहा बंसल, नीरजा सिंह, अंजू गुप्ता, अनुराधा गोयल, कविता अग्रवाल परिवार के साथ मनौतियों के राजा को महामोदक भेंट किया। उस दौरान कोलकाता से आये संजय शंर्मा ने एक सुन्दर सा भजन ‘108 किलो का लड्डू तेरे लिए ले आये, बप्पा क्यो न भोग लगाये’ सुनाया तो पूरा माहौल भक्ति से सराबोर हो गया।

बाद में संजय शर्मा के निर्देशन मे राधा कृष्ण महारास नृत्य नाटिका प्रस्तुत कि गई। इसके बाद शिव बारात नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। बाद में गायक संजय शर्मा ने भजन सुनाये। गणपति तेरा नाम है सहारा हमारा,,, उसके बाद पहले तुझे मनाऊं भक्ति तेरी पाऊं,, बाद में दुनियादारी छोड़ के आया तेरे द्वार पे,,, तो लोग झूमने लगे।

*आज निकलेगी मनौतियों के राजा की शोभा यात्रा*

श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से चल रहे गणेशोत्सव का समापन कल शुक्रवार को विसर्जन शोभा यात्रा के साथ होगा। कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि शोभा यात्रा दोपहर 3 बजे कार्यक्रम स्थल झूलेलाल वाटिका से प्रारम्भ होकर विश्वविद्यालय मार्ग, आईटी चौराहा, रामकृष्ण मठ, शंकरनगर चैराहा, नजीरगंज, डालीगंज होते हुये झूलेलाल घाट पर शाम को प्रतिमा का भू विसर्जन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा में दर्जनों झांकियां, बग्घी, रथ, घोड़ा, बैण्ड शामिल होंगे। यात्रा के सबसे पीछे भगवान सिद्धविनायक के रुप में विराजमान भगवान गणेश का फूलों से सजा सुन्दर रथ चलेगा। भारत भूषण ने बताया कि 10 दिन चले उत्सव में बप्पा के भक्तों ने लगभग दो लाख गजानन के नाम चिटठी लिखी सभी चिटिठयों को बप्पा की मूर्ति के साथ भूविसर्जन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज को बप्पा को चढ़ाया गया 108 किलो का महामोदक शोभा यात्रा में भक्तों को बांटा जाएगा।

नगर में आज
मनौतियों के राजा की विसर्जन शोभायात्रा, झूलेलाल वाटिका, दोपहर 3 बजे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button