उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यह हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के संगठनात्मक कौशल का परिणाम है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिल्ली जैसे छोटे राज्य से 7 नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर दायित्व दिया है :  हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने दिल्ली के 7 वरिष्ठ नेताओं को देश के अलग अलग राज्यों में संगठनात्मक प्रभारी अथवा सह प्रभारी का दायित्व सौंपा है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि यह हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के संगठनात्मक कौशल का परिणाम है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिल्ली जैसे छोटे राज्य से 7 नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर दायित्व दिया है।

दिल्ली भाजपा ने अंडमान एंड निकोबार का प्रभारी  जय प्रकाश जेपी को, लद्दाख का प्रभारी राजकुमार भाटिया को, गुजरात का सह- प्रभारी  अजय महावर को, महाराष्ट्र की सह-प्रभारी श्रीमती कमलजीत सहरावत को,

पंजाब का सह-प्रभारी वीरेन्द्र सचदेवा को, राजस्थान के सह-प्रभारी  कुलजीत चहल को और उत्तराखंड की सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज को नियुक्त किये जाने पर शुभकामनाएं दी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button