प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में देश के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन डाॅ0 एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई गई

प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में देश के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन डाॅ0 एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई गई।
*प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री ने डाॅ0 एपीजे अब्दुल कलाम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।*
लखनऊ । देश के पूर्व राष्ट्रपति व मिसाइल मैन डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में मनाई गई।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री सहित पार्टी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा की एक अनूठी मिसाल था। एक साधारण परिवार से उठकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँचने का उनका सफर दुनिया भर के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। देश की सुरक्षा को अभेद्य बनाने और मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भर बनाने में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅ. उमा शंकर पाण्डेय, विचार विभाग के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, शहर अध्यक्ष डाॅ. शहजाद आलम, कुलदीप दिवाकर, अनामिका यादव, अब्दुल्ला शेर खान, संजय सिंह, जैनब हैदर, के.के.शुक्ला, रजनीश यादव, राकेश पांडेय, शैलेन्द्र दीक्षित, सोम विकल, अजय वर्मा, मसूद अहमद, अजीत मौर्य सहित सैंकड़ों की संख्या में कंाग्रेसजन मौजूद रहे।


