लगभग 6450 स्थानों पर आज “मन की बात” कार्यक्रमों का आयोजन हुआ : राजन तिवारी
मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को नमन कर आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आज प्रदेश कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास अग्रवाल, उड़ीसा से सांसद बलभद्र मांझी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत चौधरी, कार्यालय मंत्री कैलाश जैन और अमित गुप्ता ने सैकड़ों युवा साथियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड को सुना।
संगठन महामंत्री पवन राणा ने बाहरी दिल्ली जिले में, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने दिल्ली गेट वार्ड में कार्यकर्ताओं के साथ, महामंत्री योगिता सिंह ने कालका मे युवाओं के साथ और महामंत्री मोहनलाल गिहारा ने मादीपुर वार्ड में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम सुना।
भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आया नगर वार्ड में, कमलजीत सहरावत ने अम्बरहाई गांव में, बांसुरी स्वराज ने राज्यसभा सांसद डॉक्टर अलका गुर्जर एवं सतीश पूनिया और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सरोजिनी नगर में और सांसद स्वाति मालीवाल ने मिंटो रोड़ क्षेत्र में स्थानीय निवासियों के साथ “मन की बात” कार्यक्रम सुनकर प्रधान मंत्री का संदेश समझा।
चांदनी चौक से भाजपा सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने देश भर से आये 100 से अधिक व्यपारी नेताओं के साथ होटल आई.बी.एस., एयरोसिटी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।
मन की बात कार्यक्रम के उपरांत हर्ष मल्होत्रा ने उपस्थित नेताओं एवं युवाओं के साथ कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानो के लिए मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए हर्ष मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री ने देश के वीर शहीदों और सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भारत की बढ़ती रक्षा शक्ति और आत्मनिर्भरता का उल्लेख करते हुए आई.एन.एस. महेंद्रगिरि, पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट और कुशा मिसाइल के सफल परीक्षण को देश की वैज्ञानिक एवं सामरिक क्षमता की बड़ी उपलब्धि बताया।
उन्होंने कहा कि ‘कैच द रेन’ अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से जल की प्रत्येक बूंद बचाने, वर्षा जल संचयन और जल स्रोतों के पुनर्जीवन का आह्वान किया है। साथ ही, पी.वी. सिंधु और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपलब्धियों तथा ओलंपियाड में भारतीय विद्यार्थियों की शानदार सफलता ने देश का गौरव बढ़ाया है।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण, स्थानीय कारीगरों और महिला स्वयं सहायता समूहों की उपलब्धियों तथा ‘वेस्ट टू वैल्थ जैसी पहलों का उल्लेख कर प्रधानमंत्री जी ने नवाचार, आत्मनिर्भरता और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का संदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ देशवासियों को राष्ट्रभक्ति, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक सोच और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की प्रेरणा देता है। जनभागीदारी की यही भावना विकसित भारत के निर्माण का आधार बनेगी।
“मन की बात” कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक राजन तिवारी के अनुसार लगभग 6450 स्थानों पर आज “मन की बात” कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।


