उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

छात्र आंदोलन का समाधान निकालने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संवेदनशीलता एवं संवाद कौशल की आज देश सराहना कर रहा है:  हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि छात्र आंदोलन का समाधान निकालने में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की संवेदनशीलता एवं संवाद कौशल की आज देश सराहना कर रहा है।

श्री मल्होत्रा ने कहा कि छात्र आंदोलन के समाधान की प्रक्रिया के दौरान प्रधानमंत्री जी द्वारा युवाओं से सुझाव मांगने का तरीका अभूतपूर्व था और इस मुद्दे के समाधान के बाद युवाओं के बीच प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता और भी मजबूत हुई है।

देश का युवा कल भी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के साथ था, आज भी है और आगे भी उनके साथ रहेगा, क्योंकि प्रधानमंत्री जी ने युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में स्वयं को खरा साबित किया है।

उन्होंने ने कहा कि विपक्षी नेताओं, विशेष रूप से अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी द्वारा छात्र आंदोलन को हिंसक बनाने के उद्देश्य से दिए गए भड़काऊ भाषणों ने देश की जनता के साथ-साथ युवाओं के सामने भी उनके असली चेहरे को उजागर कर दिया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जंतर-मंतर क्षेत्र में पुलिस की फेसियल रिकॉग्निशन प्रणाली के माध्यम से 2,500 से अधिक आपराधिक चेहरों की पहचान होना यह स्पष्ट करता है कि आपराधिक तत्व खतरनाक तरीके से आंदोलन में घुसपैठ कर चुके थे।

श्री मल्होत्रा ने कहा कि पूरे आंदोलन के दौरान यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था कि अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। जहां राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा से समझौता करने से भी पीछे नहीं हटे, वहीं अरविंद केजरीवाल शुरुआत से ही जंतर-मंतर पर अशांति भड़काने में लगे हुए थे। कल शाम जिस तरह उन्होंने यह दावा करते हुए एक झूठा वीडियो पोस्ट किया कि “पुलिस आज रात प्रदर्शन स्थल को हटा देगी”, उससे स्पष्ट हो गया कि उन्हें छात्रों की कोई चिंता नहीं थी; बल्कि उनका उद्देश्य केवल हिंसा भड़काना और सरकार को बदनाम करना था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button