उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

फंड्सइंडिया ने भारत में निवेश के बदलते माहौल के बीच  ‘सही गाइडेंस, सही बैलेंस’ कैंपेन की शुरुआत की

लखनऊ : भारत में निवेश का माहौल धीरे-धीरे लगातार बेहतर हो रहा है, जिसे देखते हुए निवेश को लोगों के लिए सुलभ बनाने के साथ-साथ इस बारे में सबसे बेहतर सलाह उपलब्ध कराना भी बहुत ज़रूरी हो गया है। कंपनी ने इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए आज ‘सही गाइडेंस. सही बैलेंस.’ नाम से एक संवाद कार्यक्रम और कैंपेन की शुरुआत की है, जो बताता है कि संतुलित नतीजों के लिए सोच-समझकर पैसों से जुड़े फैसले लेना कितना ज़रूरी है।

‘सही गाइडेंस, सही बैलेंस’ कैंपेन असल में एएमएफआई के संदेश – ‘म्यूचुअल फंड्स सही है’ की सोच को ही आगे बढ़ाता है (यानी यह म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के सबसे बड़े निकाय, के एएमएफआई म्यूचुअल फंड्स सही है’ वाले विचार पर आधारित है)। फंड्सइंडिया में हमारा सबसे ज़्यादा ज़ोर इस बात पर है कि लोगों को निवेश करने की सुविधा देने के साथ-साथ सही सलाह भी उतनी ही आसानी से मिले, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा निवेशक पूंजी बाज़ार का पूरा फ़ायदा उठा सकें।
इस इंटीग्रेटेड ब्रांड कैंपेन को इस तरह तैयार किया गया है, ताकि लोगों के बीच लंबे समय के लिए पैसा जोड़ने में सही वित्तीय सलाह की अहमियत के बारे में चर्चा शुरू हो सके। असली निवेशकों के बर्ताव पर आधारित एक सामाजिक प्रयोग के ज़रिये, यह कैंपेन दिखाता है कि कैसे आम गलतफहमियाँ, भावनाओं में बहकर पैसा लगाना और ज़रूरत से ज़्यादा जानकारी मिलना हमारे वित्तीय फैसलों पर असर डालते हैं। इसके साथ ही, यह नियमित रूप से निवेश करने, लक्ष्यों को तय करके योजना बनाने और आर्थिक मामलों में भरोसेमंद सलाह की अहमियत पर भी ज़ोर देता है।
भारत के म्यूचुअल फंड बाज़ार में आम निवेशकों की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है, जिससे जाहिर है कि निवेश करना अब सबके लिए आसान होता जा रहा है। AMFI के नए आंकड़ों के मुताबिक, इक्विटी म्यूचुअल फंड में लगातार 63वें महीने लोगों ने निकालने के मुकाबले ज़्यादा पैसा लगाया, जिससे मई 2026 में ₹22,907 करोड़ का निवेश दर्ज किया गया। हर महीने SIP में होने वाला निवेश ₹30,954 करोड़ तक पहुँच गया, और इस दौरान 12.56 लाख नए फोलियो जोड़े गए, जिससे फोलियो की संख्या कुल 27.65 करोड़ हो गई। लाखों नए निवेशक बाज़ार में आ रहे हैं, जिसे देखते हुए उनके लिए निवेश को और आसान बनाना ज़रूरी हो गया है। इसके अलावा, बेहतर वित्तीय सलाह को आसान बनाना भी उतना ही ज़रूरी है, क्योंकि ऐसी सेवाएं सुलभ होने से लोगों को निवेश शुरू करने में मदद मिलती है, वहीं सही मार्गदर्शन उन्हें बेहतर तरीके से निवेश करना सिखाता है।
इसी ट्रेंड को देखते हुए, फंड्सइंडिया ने 15,000 से ज़्यादा निवेशकों से बातचीत और उनके पोर्टफोलियो के आधार पर मिली जानकारियों का विश्लेषण किया। इससे पता चला कि बहुत से निवेशक लंबे समय की फाइनेंशियल प्लानिंग करने के बजाय अपनी आदत की वजह से सुनी-सुनाई बातों और निवेश से जुड़ी आम गलतफहमियों के बहकावे में आ जाते हैं। इस विश्लेषण में कुछ बातें बार-बार सामने आईं हैं, जैसे कि हाल-फिलहाल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले फंड्स के पीछे भागना, सोशल मीडिया और बाज़ार के टिप्स पर भरोसा करना, बाज़ार के उतार-चढ़ाव के सही समय का अंदाज़ा लगाने की कोशिश करना, बार-बार फंड बदलना, अपने पोर्टफोलियो में ज़रूरत से ज़्यादा विविधता लाना, बाज़ार के उतार-चढ़ाव को देखकर अपनी SIP को बदलना और कोई आर्थिक लक्ष्य तय किए बिना ही पैसा लगाना।
इस कैंपेन की शुरुआत के बारे में बात करते हुए फंड्सइंडिया के ग्रुप सीईओ, अक्षय सप्रू ने कहा, “पिछले दस सालों में भारत में निवेश का माहौल बहुत बदल गया है। अब लोग पहले से ज़्यादा जागरूक हैं, उनके लिए निवेश करना आसान हुआ है और आम निवेशकों की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है। धीरे-धीरे ये माहौल और बेहतर हो रहा है, जिसे देखते हुए हमारा ध्यान सिर्फ इस बात पर नहीं होना चाहिए कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग निवेश करें, बल्कि इस बात पर भी होना चाहिए कि वे बेहतर तरीके से निवेश करना सीखें। लंबे समय में पैसा जोड़ना हर दिन बाज़ार के उतार-चढ़ाव को देखकर फैसले लेने से नहीं, बल्कि नियमित रूप से निवेश करने, सोच-समझकर फ़ैसले लेने और अपने तय लक्ष्यों पर टिके रहने से होता है। अपने इस ‘सही गाइडेंस, सही बैलेंस’ कैंपेन के ज़रिये, हम उम्मीद करते हैं कि निवेशक मुश्किल होते माहौल में सही सलाह की अहमियत को समझ सकेंगे।”
इस कैंपेन का उद्देश्य लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा शुरू करना है कि लक्ष्यों को तय करके निवेश करना, सही तरीके से एसेट एलोकेशन और बाज़ार के उतार-चढ़ाव के बाद भी निवेश को जारी रखना कितना ज़रूरी है। यह कैंपेन फंड्सइंडिया की इस सोच को आगे बढ़ाता है कि कामयाब निवेश सिर्फ किसी प्रोडक्ट को चुन लेने से नहीं, बल्कि सोच-समझकर लिए गए फैसलों से होता है। यह कैंपेन इस बात पर ज़ोर देता है कि, भले ही आज डिजिटल प्लेटफॉर्म और छोटी रकम वाली SIP ने निवेश करना बेहद आसान बना दिया है, पर अपने लंबे समय के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अनुशासन, किसी जानकार की सलाह और दूर की सोच की ज़रूरत होती है। इस इंटीग्रेटेड कैंपेन को डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर चलाया जा रहा है, ताकि जानकारी से भरे आज के निवेश के माहौल में सही सलाह के साथ निवेश करने के फ़ायदों के बारे में ज़्यादा जागरूकता फैलाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button