जदयू विधायक दल के नेता एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार के लखनऊ आगमन पर स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

लखनऊ : जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक दल के नेता एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार के 18 जुलाई 2026 को लखनऊ आगमन के अवसर पर आयोजित होने वाले स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज समीक्षा बैठक संपन्न हुई।यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल के निर्देशन में संपन्न हुई |
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव भैया हरिशंकर जी ने की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी से प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष नंदन, प्रदेश प्रवक्ता कुँवर अजय सिंह तथा जिला कार्यकारिणी से जिला अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, महानगर अध्यक्ष मंजर अब्बास, जिला महासचिव निमेष सरणा, जिला सचिव बृजेश जी एवं कैंट विधानसभा के राम प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय श्रवण कुमार जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप सिंह पटेल जी का लखनऊ आगमन संगठन के लिए अत्यंत प्रेरणादायक होगा तथा स्वागत कार्यक्रम को भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा।



